Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थreasons of vaginal discharge in adult women white discharge causes symptoms and treatment

व्हाइट डिस्चार्ज को इग्नोर करना सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें कारण, लक्षण और उपचार

  • Vaginal Discharge: व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या महिलाओं में होने वाली आम समस्या है, जिसमें डिस्चार्ज का रंग सफेद, पीला, ग्रे या ब्राउन हो सकता है। रिप्रोडक्टिव ऑर्गन में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने या खाने में न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर यह प्रॉब्लम बढ़ती है।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 March 2025 12:46 PM
share Share
Follow Us on
व्हाइट डिस्चार्ज को इग्नोर करना सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें कारण, लक्षण और उपचार

महिलाओं की सेहत से जुड़ी कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनके बारे में आज भी खुलकर बात नहीं की जाती है। ऐसी ही एक समस्या का नाम वाइट डिस्चार्ज है। महिलाओं में होने वाले वेजाइनल डिस्चार्ज को व्हाइट डिस्चार्ज कहते हैं। मेडिकल भाषा में वाइट डिस्चार्ज को ल्यूकोरिया (Leucorrhoea) कहा जाता है। व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या महिलाओं में होने वाली आम समस्या है, जिसमें डिस्चार्ज का रंग सफेद, पीला, ग्रे या ब्राउन हो सकता है। व्हाइट डिस्चार्ज होने से वजाइना से बदबू आना, कमजोरी, चक्कर आना या जी मिचलाने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। रिप्रोडक्टिव ऑर्गन में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने या खाने में न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर यह प्रॉब्लम बढ़ती है। आइए जानते हैं महिलाओं को आखिर क्यों होता है व्हाइट डिस्चार्ज, क्या है इसके लक्षण और उपचार।

क्यों होता है व्हाइट डिस्चार्ज?

वेजाइना से निकलने वाले सफेद रंग के चिपचिपे पदार्थ को वाइट डिस्चार्ज कहा जाता है। यह हर महिला को अलग-अलग रंग का हो सकता है। बता दें, यह महिलाओं में एक सामान्य प्रक्रिया है, जो पीरियड्स से पहले और ओवुलेशन के समय अधिक होती है। हालांकि, कई बार यह वेजाइनल और फंगल इंफेक्शन का भी संकेत हो सकता है। महिला को सेहतमंद बने रहने के लिए इसके लक्षणों को समझकर सही समय पर डॉक्टर की सलाह लेना महत्वपूर्ण होता है।

वाइट डिस्चार्ज को लेकर कब करें डॉक्टर से संपर्क

मासिक धर्म से ठीक पहले सफेद रंग का गाढ़ा डिस्चार्ज होना एक सामान्य बात है। जो शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ने से होता है। जो कि सामान्य बात है। लेकिन कई बार वेजाइना में बैक्टीरियल इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन होने के कारण भी महिला को वाइट डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर किसी महिला को वाइट डिस्चार्ज से बहुत दुर्गंध आए, गाढ़ा, पीले रंग का डिस्चार्ज हो या फिर पूरे महीने डिस्चार्ज होता रहे, जिससे पैंटी गीली हो जाए और उसका संबंध पीरियड्स से भी ना हो तो यह किसी समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में महिला को डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या के दौरान महसूस होने वाले लक्षण

-डिस्चार्ज के साथ वेजाइना में खुजली-जलन महसूस होना

-पेशाब के दौरान जलन महसूस होना

-फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद वेजाइना में जलन होना

-चिढ़चिढ़ापन बढ़ना

-कमजोरी महसूस होना

व्हाइट डिस्चार्ज बढ़ा सकता है इन बीमारियों का खतरा

कई बार अधिक डिस्चार्ज गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी संकेत हो सकता है। लगातार अधिक डिस्चार्ज होने से महिला के लिए यीस्ट इंफेक्शन, गोनोरिया, गर्भाशय मुख में समस्याएं या कुछ मामलों में तो सर्वाइकल कैंसर होने तक का खतरा बढ़ सकता है।

सलाह

वेजाइनल हेल्थ को अच्छा बनाए रखने के लिए कॉटन की ब्रीदेबल अंडरगारमेंट्स का यूज करें, हेल्दी डाइट लें, हाइड्रेशन का ध्यान रखें और हाइजीन का ख्याल रखें। लगातार या असामान्य डिस्चार्ज होने पर महिला तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। याद रखें, समय पर समस्या का पता चलने पर इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।