रेगुलर पीरियड होने के बाद भी नहीं हो पा रहीं कंसीव तो ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Reason for not getting pregnant when everything is normal: काफी सारी महिलाओं को रेगुलर पीरियड्स होने के बाद भी प्रेग्नेंसी की प्रॉब्लम हो जाती है। ऐसी महिलाएं आसानी से कंसीव नहीं कर पाती जिसके लिए ये कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

महिलाओं में कंसीव होने की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। वैसे तो महिलाएं इररेगुलर पीरियड्स की समस्या से गुजरती हैं। लेकिन कई सारी महिलाओं में रेगुलर पीरियड्स होने के बाद भी प्रेग्नेंट ना होने की प्रॉब्लम रहती है। इसका कारण ओवेल्यूएशन की प्रॉब्लम रहती है। अगर पीरियड्स रेगुलर हैं लेकिन उसके बाद भी कंसीव नहीं कर पा रही हैं तो इसके लिए ये कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
रेगुलर पीरियड्स होने के बाद भी अगर ओवेल्यूएशन की प्रॉब्लम यानी एग रिलीज नहीं होते तो इसके लिए ये कारण जिम्मेदार होते हैं।
पीसीओएस की प्रॉब्लम
पीसीओएस की प्रॉब्लम में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है। जो एग रिलीज होने के प्रोसेस को रोकता है। जिसकी वजह से रेगुलर पीरियड्स होने के बाद भी कंसीव नहीं हो पाता।
हाई स्ट्रेस
बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से कार्टिसोल हार्मोंस बढ़ते हैं जो कि रिप्रोडक्टिव हार्मोंस को प्रभावित करते हैं।
न्यूट्रिशन की कमी
खानपान की कमी भी एग रिलीज होने के प्रोसेस को कम कर देती है। विटामिन बी6, विटामिन डी, ओमेगा 3 की कमी से बॉडी में एग रिलीज होने का प्रोसेस कम हो जाता है।
थायराइड हार्मोंस की गड़बड़ी
थायराइड हार्मोंस की गड़बड़ी कई बार मेंस्ट्रुअल साइकल को रेगुलर नहीं होने देती।
जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज या डाइटिंग
जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज और डाइटिंग करने की वजह से ओवेल्यूएशन पर इफेक्ट पड़ता है। जिसकी वजह से कंसीव होने में दिक्कत होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।