पेट में दर्द और उल्टी हो सकती है नाभि खिसकने की वजह, जानें लक्षण और उपाय
Naval Displacement: बड़े-बुजुर्गों से नाभि खिसकने के बारे में जरूर सुना होगा। जानें कैसे पता करें नाभि खिसकना, इसके लक्षण और उपाय।

घर के बड़े-बुजुर्गों से कई बार आपने नाभि खिसकने के बारे में सुना हो। लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो जान लें नाभि खिसकना क्या होता है। दरअसल, नाभि शरीर का केंद्र बिंदु होता है और कई बार ये नाभि अपनी जगह से इधर-उधर खिसक जाती है। जिसकी वजह से पेट में दर्द और घबराहट महसूस होने लगती है। जानें नाभि क्यों खिसक जाती है।
नाभि क्यों खिसक जाती है?
नाभि खिसकने को आम भाषा में धरण खिसकना या गोला खिसकना भी बोलते हैं। कई बार भारी वजन उठाने, अचानक तेजी से झुकने, सीढ़ियां चढ़ने या तेल मसाले वाला खाना खाने से नाड़ी खिसक जाती है।
नाभि खिसकने के लक्षण
नाभि खिसकने प कई बार डाइजेशन बिगड़ जाता है।
बार-बार दस्त होती है और उल्टी आती है।
जी मिचलाना, घबराहट महसूस होती है।
पेट में तेज दर्द महसूस होना
महिलाओं की नाभि खिसक जाने पर पीरियड्स जल्दी या देर से आने लगता है।
बच्चों को कई बार नाभि खिसकने की समस्या हो जाती है।
कैसे पता करें नाभि खिसकी है या नहीं
नाभि खिसक गई है या नहीं इसे पता करने के लिए बड़े-बुजुर्ग दो तरीका बताते हैं।
सबसे पहले नाभि पर हाथ के अंगूठे को रखकर हल्का दबाव बनाएं और धड़कन महसूस करने की कोशिश करें। अगर नाभि में धड़कन महसूस हो रही तो इसका मतलब है कि नाभि नहीं खिसकी है। वहीं अगर धड़कन नहीं महसूस हो रही तो इसका मतलब है कि नाभि खिसक गई है।
दूसरा तरीका है नाभि से लेकर पैर के अंगूठे की माप। दोनों पैरों के अंगूठे से नाभि की दूरी किसी धागे या रस्सी से सहारे बारी-बारी नापे। अगर दोनों अंगूठों से नाभि की दूरी में अंतर है तो इसका मतलब है कि नाभि खिसक गई है।
नाभि खिसकने का इलाज
करवाएं पीठ की मालिश
नाभि खिसकने पर एक्सपर्ट की मदद से पेट और पीठ की मालिश करवाएं। ऐसा करने से आराम मिलता है।
डालें सरसों का तेल
नाभि खिसकने पर सरसों का तेल नाभि में रोजाना डालने से राहत मिलती है।
खाएं आंवला और सौंफ
नाभि खिसकने पर काफी सारे लोग सौंफ खाने की सलाह देते हैं। वहीं आंवले का जूस पीने से भी नाभि खिसकने की समस्या कम होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।