Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाfasting tips know the difference between kuttu and singhara atta buckwheat vs dried water chestnut benefits

कहीं आप भी तो कुट्टू और सिंघाड़े के आटे को एक समझने की नहीं करते हैं भूल? जानें क्या है दोनों में फर्क

  • यह दोनों ही आटे दिखने में भले ही लगभग एक जैसे दिखते हो, लेकिन सेहत के लिहाज से इनमें बहुत ज्यादा अंतर होता है। अकसर लोग कुट्टू के आटे को ही सिंघाड़े का आटा समझ लेते हैं। अगर आप भी इस तरह के कंफ्यूजन से होकर अकसर निकलते हैं तो आपको बताते हैं कैसे कुट्टू का आटा सिंघाड़े के आटे से अलग होता है।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 Feb 2025 08:58 AM
share Share
Follow Us on
कहीं आप भी तो कुट्टू और सिंघाड़े के आटे को एक समझने की नहीं करते हैं भूल? जानें क्या है दोनों में फर्क

जल्द ही महाशिवरात्रि आने वाली है। इस दिन भोलेबाबा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूरे दिन का उपवास रखेंगे। व्रत के दिन ज्यादातर लोग फलाहार करने के लिए कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से बनी चीजों का सेवन करते हैं। कुट्टू के आटे से पूड़ी, पकौड़ी, चीला जैसे चीजें बनाई जाती है जबकि सिंघाड़े के आटे से बर्फी, पकौड़ी जैसी चीजें बनाकर खाई जाती हैं। हालांकि यह दोनों ही आटे दिखने में भले ही लगभग एक जैसे दिखते हो, लेकिन सेहत के लिहाज से इनमें बहुत ज्यादा अंतर होता है। अकसर लोग कुट्टू के आटे को ही सिंघाड़े का आटा समझ लेते हैं। अगर आप भी इस तरह के कंफ्यूजन से होकर अकसर निकलते हैं तो आपको बताते हैं कैसे कुट्टू का आटा सिंघाड़े के आटे से अलग और सेहत के लिए ज्यादा अच्छा होता है।

कुट्टू का आटा

डाइट्री फाइबर से भरपूर कुट्टू का आटा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस आटे का रंग हल्का काला होता है। जिसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। व्रत में इस्तेमाल होने वाला यह ग्लूटेन-फ्री अनाज प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होता है। कुट्टू के आटे को अंग्रेजी में Buckwheat Flour कहा जाता है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखने के साथ बॉडी को एनर्जी देता है। बकव्हीट के रूप में जाना जाने वाला कुट्टू एक फल का बीज है, यही वजह है कि हिंदू उपवास के दौरान इसका सेवन करने की अनुमति होती है। कट्टू का आटा वेट लॉस से लेकर रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

सिंघाड़े का आटा

सिंघाड़े का आटा, सिंघाड़े के फलों को सुखाने के बाद पीसकर तैयार किया जाता है। जो दिखने में हल्का सफेद होता है। इस आटे में प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो त्वचा की झुर्रियों, हृदय रोगों को रोकने में मदद करते हैं। इस आटे का सेवन व्रत के दौरान इसलिए किया जाता है क्योंकि यह अनाज नहीं बल्कि एक फल को पीसकर तैयार किया गया आटा है। सिंघाड़ा व्रत के दौरान चाव से खाया जाने वाला एक आटा है, जो पूरी, खीर, हलवा, सब्ज़ी जैसी चीजों को तैयार करने के लिए यूज होता है। कुट्टू के मुकाबले सिंघाड़े का आटा हल्का, कम कैलोरी वाला और पाचन के लिए ठीक रहता है।

सिंघाड़ा और कुट्टू के आटे में क्या है बेहतर विकल्प

-कुट्टू के आटे की तासीर गर्म होती है तो सिंघाड़े का आटा तासीर में ठंडा होता है।

-सिंघाड़ा फल को पीसकर तैयार किया गया आटा है लेकिन कुट्टू को छद्म अनाज के रूप में जाना जाता है। यह वास्तव में अनाज नहीं है, बल्कि बीज है।

-कुट्टू के मुकाबले सिंघाड़े का आटा हल्का, कम कैलोरी वाला और पाचन के लिए ठीक रहता है।सिंघाड़े का आटा कोई भी आसानी से खा सकता है, क्योंकि इसे पचाना काफी आसान होता है।

-कुट्टू का आटा शरीर को भरपूर प्रोटीन और फाइबर देता है, जो लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होने देता जबकि सिंघाड़े का आटा खाने से मिनरल्स प्राप्त होते हैं, जिन्हें पचाना आसान होता है।

-सिंघाड़े के आटे की तुलना में कुट्टू के आटे में कैलोरी काउंट थोड़ा ज्यादा होता है। यह नहीं, अगर कोई ग्लूटन इंटोलरेंस है, तो उन्हें कुट्टू के आटे का सेवन नहीं करना चाहिए।

-कुट्टू के आटे में सिंघाड़े से ज्यादा कैलोरी होती है।

-फाइबर और प्रोटीन के मामले में कुट्टू ज्यादा बेहतर माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इसे पचाना मुश्किल होता है। ऐसे में जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या रहती हैं, वो सिंघाड़े के आटे का सेवन कर सकते हैं।

-वहीं, अगर बात सिंघाड़े के आटेके साइड इफेक्ट की करें, तो सिंघाड़े के आटे में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा कुट्टू के आटे की तुलना में कम होती है । यह आटा ब्लड शुगर लेवल को अचानक से बढ़ा सकता है।

-कुट्टू का आटा हो या सिंघाड़े का आटा, सेहत के लिए दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। दोनों में से किसी एक को बेहतर नहीं कहा जा सकता है। इसकी वजह यह है कि हर व्यक्ति का स्वास्थ्य अलग होता है। किसी को कुट्टू का आटा तो किसी को सिंघाड़े का आटा सूट कर सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें