World Health Day: आम के शौकीन हैं तो जानें खाने का सही तरीका, न होगी कोई दिक्कत और स्वाद मिलेगा भरपूर
- आम ज्यादातर लोगों का फेवरिट फल है। आम को साबुक फल के तौर पर या शेक बनाकर खाना पसंद किया जाता है। स्वाद में जबरदस्त लगने वाला ये फल गलत तरह से खाने पर सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए, क्या है इसे खाने का सही तरीका।

गर्मी के मौसम में ताजे-रसीले और ठंडे आम खाने का मजा अलग ही होता है। ज्यादातर लोग आम खाना पसंद करते हैं। ये फल इम्युनिटी बढ़ाने के साथ पाचन को ठीक रखने का काम भी करता है। हालांकि अगर इसे सही मात्रा और सही तरीके से न खाया जाए तो सेहत को नुकसान हो सकता है। आज यानी 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। ये दिन जरूरी स्वास्थ्य चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस खास मौके पर जानते हैं आम खाने का सही तरीका।
खाने से पहले करें ये काम
आम की कई वैरायटी आती हैं लेकिन सभी को खाने के लिए सही तरीके को अपनाना जरूरी है। ज्यादातर लोग आम को फ्रिज में रखते हैं और खाने पहले धोकर खा लेते हैं। जबकि ये तरीका सही नहीं है। आम को बाजार से लाने के बाद अच्छी तरह से धोएं और फिर एक कटोरे में साफ पानी भरें। आप चाहें तो इसमें ठंडा पानी भर सकते हैं। फिर इस पानी में आम को 25 से 30 मिनट के लिए भिगोने के लिए रख दें।
एक दिन में कितने आम खाएं
बहुत से लोग आम खाना इतना पसंद करते हैं कि वह एक बार में दो आम खा लेते हैं और दिन भर में इसकी मात्रा 5 से 6 हो जाती है। जबकि ये गलत है, ऐसा करते गट हेल्थ बिगड़ सकती है। एक्सपर्ट रोजाना लगभग 1-2 कप यानी150 से 330 ग्राम आम खाने की सलाह देते हैं। या फिर एक मीडियम आकार के आम को दिनभर में खा सकते हैं। वहीं डायबिटीज के पेशेंट इस सीजनल फल का मजा ले सकते हैं लेकिन इसकी मात्रा 100 ग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
क्या फ्रिज में रख सकते हैं आम
अगर आप एक साथ काफी सारे आम खरीद रहे हैं और इन्हें सही तरह से स्टोर नहीं करते हैं तो फिर ये बहुत जल्दी खराब हो सकते हैं। आम को घर लाने के बाद साफ पानी से धो लें। जितने आम खाने हैं उन्हें पानी में भिगो दें और बाकी बचे आम को फ्रिज में कुछ दिन तक रख सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।