इस तरह दही खा कर भी घटाया जा सकता है वजन, कुछ ही दिनों में साफ दिखेगा असर
दही प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है और वेट लॉस में भी काफी असरदार है। अगर इसे सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जाए तो आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

बढ़ते वजन से आजकल लगभग हर कोई परेशान है। इसके पीछे की दो सबसे बड़ी वजह हैं गलत खानपान और फिजिकल एक्टिविटीज का अभाव, जो आजकल बहुत कॉमन हो चला है। ऐसे में जब बात वेट लॉस की आती है तो सबसे पहले लोग अपनी डाइट में ही सुधार लाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल किए जा सकते हैं जो वेट लॉस में काफी हेल्पफुल हो सकते हैं। दही भी ऐसा ही एक फूड है। कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर दही काफी लो कैलोरी होती है और इसे कई तरीकों से आप अपनी वेट लॉस डाइट में एड कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वेट लॉस के लिए दही कैसे की जाए इस्तेमाल।
फलों के साथ खाएं दही
दही को और ज्यादा फिलिंग और न्यूट्रिशियस बनाने के लिए आप सिंपल प्लेन दही में कुछ फ्रेश फ्रूट्स एड कर सकते हैं। सेब, केला, बेरीज कुछ ऐसे फ्रूट्स हैं जो दही के साथ काफी टेस्टी भी लगते हैं। इन्हें छोटे-छोटे पीसेज में काट कर दही में एड करें और बिना किसी चीनी या नमक मिलाएं, अपनी डाइट में शामिल करें। फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये वेट लॉस के लिए एक अच्छा स्नैक हो सकता है।
दही में मिलाएं कुछ मसाले
दही में मौजूद गुणकारी बैक्टीरिया मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने का काम करते हैं। हालांकि इसमें कुछ भारतीय मसालों को मिलाकर इसके मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग गुणों को और भी ज्यादा बढ़ाया जा सकता है, जो वेट लॉस में काफी मददगार होगा। इसके लिए आप दही में चुटकी भर काली मिर्च, हल्दी, जीरा या दालचीनी जैसे मसाले एड कर सकते हैं। इससे दही का स्वाद भी बढ़ जाएगा और दही वेट लॉस के लिए भी और इफेक्टिव हो जाएगी।
स्मूदी बनाने में इस्तेमाल करें दही
अपनी वेट लॉस जर्नी में कोई टेस्टी और हेल्दी चीज एड करना चाहते हैं, तो स्मूदीज परफेक्ट रहेंगी। इसके लिए आप केला, अंगूर, सेब और खजूर जैसे फलों को दही के साथ ब्लेंड कर के थिक स्मूदी तैयार कर सकते हैं। ये काफी टेस्टी भी लगती है और लंबे समय तक आपके पेट की फुल रखती है, जिससे क्रेविंग कंट्रोल होने में मदद मिलती है। आप पालक और केल जैसी सब्जियों के साथ भी दही को मिलाकर ग्रीन स्मूदी बना सकते हैं।
गर्मियों में दही चावल रहेंगे बेस्ट
गर्मियों में वेट लॉस के लिए दही चावल का कॉम्बिनेशन एक परफेक्ट मील हो सकता है। दही चावल को आप करी पत्ते, राई, जारी मिर्च, प्याज का तड़का लगाकर बना सकते हैं। जिसके साथ ढेर सारी सब्जियों को भी एड किया जा सकता है। ये बॉडी को काफी ठंडा रखते हैं और पेट के लिए काफी हल्के होते हैं। अपनी वेट लॉस जर्नी के लिए कोई टेस्टी और रिफ्रेशिंग फूड ऑप्शन ढूंढ रही हैं, तो दही चावल आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।