Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेस3 yoga asanas to reduce fat without dieting and heavy exercise

Fat Loss: बिना डाइटिंग और भारी एक्सरसाइज के पिघलेगा फैट, चर्बी कम करने के लिए करें ये 3 योगासन

  • Yoga Asanas For Fat Loss: फैट कम करने के लिए अगर आप अलग-अलग तरीकों को अपना चुके हैं लेकिन फर्क नहीं दिख रहा तो चर्बी कम करने के लिए ये 3 योगासन करें।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 5 Aug 2024 08:37 AM
share Share

शरीर में बढ़ी चर्बी को कम करने के लिए लोग डाइटिंग और भारी एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इतनी मेहनत करने के बाद भी फर्क नहीं दिखता है। वहीं कुछ लोगों को चर्बी कम तो करनी होती है लेकिन मेहनत करने से कतराते हैं। अगर आप आसानी से वजन कम करने के बारे में देख रहे हैं तो यहां बताए 3 योगासन को रूटीन में शामिल करें।  देखिए, चर्बी कम करने के लिए करें ये 3 योगासन-

 

कुंभकासन

बेली फैट को कम करने के लिए कुंभकासन बेस्ट है। ये एक तरह का प्लैंक पोज है जिसे रोजाना करने से पेट और कमर के आस-पास जमी जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इससे बॉडी शेप में रहती है और कमर दर्द में भी आराम मिलता है।

इसे करने के लिए

- फर्श पर मुंह करके लेट जाएं।

- अपने शरीर को अपनी बाहों और पैर की उंगलियों पर ऊपर उठाएं।

- आगे या नीचे की ओर चेहरा करें, यह इस बात पर निर्भर करता है कि क्या ज्यादा आरामदायक है।

- जब तक आप कर सकते हैं तब तक इस स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे छोड़ें।

 

 

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन एक क्लासिक योग आसन है। यह एक ऐसा आसन है जो आपकी छाती और पीठ को खोलने में मदद करता है।

इसे करने के लिए

- अपने घुटनों के बल सीधे बैठ जाएं और जांघें सीधी करें।

- अपने हाथों को अपने नितंबों पर रखें, हल्का सा आर्च बनाते हुए पीछे की ओर झुकें।

- इस दौरान अपने कूल्हों को आगे की ओर धकेलें।

- धीरे-धीरे अपने सिर और रीढ़ को बिना किसी दबाव के पीछे की ओर झुकाएं।

- स्थिति बनाए रखें और आराम करें।

 

 

धनुरासन

पेट की मांसपेशियों को फैलाने के साथ पाचन क्रिया में सुधार करने और टखनों, जांघों, छाती, गर्दन और कंधों की ताकत में सुधार करने के लिए इस आसन को करें। ये आसन चर्बी कम करने में भी मदद करता है।

इसे करने के लिए

-फर्श की ओर मुंह करके लेट जाएं.

- अपने पैरों को ऊपर की ओर फैलाएं। फिर अपने घुटनों को मोड़ें और अपने पैरों को अपने हाथों से पकड़ें।

- सांस लें और अपनी छाती को जितना संभव हो उतना ऊपर उठाएं।

- अब धनुष का आकार बनाने के लिए इसे फैलाएं। जब तक आप कर सकते हैं इस स्थिति में रहें और फिर छोड़ दें।

ये भी पढ़े:Yoga: किस आसन के साथ करें योग की शुरुआत, जानिए सबसे पहले क्या करें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें