Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनHow to get perfect Festival look just like actresses on Ganesh Chaturthi 2024

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर एक्ट्रेसेस की तरह होना है तैयार तो अपनाएं कुछ टिप्स, मिलेगा फेस्टिवल परफेक्ट लुक

  • Tips to Get Perfect look For Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी का दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। इस दिन लोग अपने घरों-पंडालों में बप्पा का स्वागत करते हैं और 10 दिन के लिए उन्हें वहीं स्थापित करते हैं। इस दिन एक्ट्रेसेस की तरह तैयार होने के लिए उनके लुक्स से टिप्स लें।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 Sep 2024 01:37 PM
share Share

हर साल की तरह इस साल भी लोग गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन के लिए तैयार हैं। गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों-पंडालों में बप्पा का स्वागत करते हैं और 10 दिन के लिए उन्हें एक जगह पर स्थापित करते हैं। गणशोत्सव को बॉलीवुड के सितारे भी खूब धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को सेलिब्रेट की जाएगी। इस दिन बप्पा का स्वागत खूब अच्छे से सज-संवर के करते हैं। अगर आप भी घर पर बप्पा को लेकर आने वाले हैं तो तैयार होने के लिए अदाकाराओं के गणेशोत्सव वाले लुक से टिप्स ले सकती हैं।

शिल्पा शेट्टी

गणेश चतुर्थी के लिए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का लुक

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बड़े ही उत्साह के साथ अपने घर पर बप्पा को लेकर आती हैं। एक्ट्रेस हर साल गणपति बप्पा का स्वागत सज-संवरकर करती हैं। वह इस दिन के लिए इंडियन लुक पर फोकस करती हैं। इस लुक में उन्होंने पीले रंग की एक खूबसूरत साड़ी को कैरी किया है। जिसके साथ बेल्ट को स्टाइल किया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने एक चोकर को कैरी किया है और मंगलसूत्र भी पहना है। लुक को खास बना रही है उनकी महाराष्ट्रीयन नोज पिन।  

संभावना सेठ

संभावना सेठ

संभावना सेठ भी हर साल घर पर गणपति बप्पा की मूर्ती को स्थापित करती हैं। बीते दिनों अपने लाइव व्लॉग के जरिए वह इस साल गणपति बप्पा की मूर्ती फाइनल करती दिखाई दीं। वह हर साल गणेशोत्सव के दौरान अलग-अलग साड़ियों को कैरी करती हैं। इस लुक में भी उन्होंने एक सुंदर साड़ी को कैरी किया है। इस लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने सिल्वर जूलरी को कैरी किया है। इस लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने बड़ी बिंदी को लगाया है।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित

लाल, पीले, गुलाबी और हरे रंग जैसे चटक रंगों को पूजा के लिए अच्छा माना जाता है। गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए आप माधुरी दीक्षित जैसी साड़ी पहन सकती हैं। अदाकारा का लुक इसमें काफी क्लासी है। बालों में आप गजरा लगाकर अपने लुक को पूरा कर सकते हैं।

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर

गणेश चतुर्थी पर अगर आप सेलिब्रिटी जैसा लुक चाहती हैं तो जाह्नवी के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में उन्होंने पीले रंग की साड़ी को कैरी किया है। सिंपल मेकअप के साथ उन्होंने अपने बालों को बन में लपेटा है और उसे गजरे से सजाया है।

ये भी पढ़े:पुरानी साड़ी को नए तरीके से बांध कर मिलेगा अलग लुक, देख सब हो जाएंगे इंप्रेस
ये भी पढ़े:जया बच्चन की तरह आप ना करें ये गलती, साड़ी पहनते समय इन बातों का रखें ख्याल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें