Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़yellow alert of heavy rain in jharkhand monsoon condition normal jharkhand weather forecast imd update

झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम; 7 जिलों में मॉनसून की स्थिति सामान्य

  • बारिश के कारण राज्य में कृषि कार्य के लिए अनुकूल समय मिला। बारिश नहीं होने से पिछड़ रही खेती को इससे काफी लाभ मिला। देर से ही सही मॉनसून खेती के अंतिम समय तक सामान्य हो गया है।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीThu, 15 Aug 2024 01:13 AM
share Share

Jharkhand weather forecast: झारखंड में मॉनसून की बारिश में काफी हद तक सुधार हो चुका है। झारखंड में 15 अगस्त तक खरीफ के रोपा का समय है। पिछले 20 दिनों के दौरान राज्य में 316 मिमी बारिश हुई। रांची में एक जून से 14 अगस्त तक बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। रांची में इस अवधि के दौरान 672.0 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य वर्षापात 668.7 मिमी होती है। यह सामान्य से कुछ अधिक है।

18 जिलों में तकरीबन सामान्य मॉनसून

लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में कृषि कार्य के लिए अनुकूल समय मिला। बारिश नहीं होने से पिछड़ रही खेती को इससे काफी लाभ मिला। देर से ही सही मॉनसून खेती के अंतिम समय तक सामान्य हो गया है। राज्य के 18 जिलों में मॉनसून तकरीबन सामान्य है। जबकि, रांची समेत सात जिलों में मॉनसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। जबकि धनबाद, बोकारो, पलामू, गढ़वा में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। साहिबगंज और लातेहार में महज तीन से पांच फीसदी कम है।

अगले तीन दिनों तक कैसा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ जिलों में बारिश सामान्य के बेहद करीब है। इन जिलों में हजारीबाग, कोडरमा, जामतारा, गुमला जैसे जिले शामिल हैं। जबकि देवघर, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम में 33 से 36 फीसदी और पाकुर तथा चतरा में बारिश की 47 से 53 फीसदी कम बारिश हुई।

राज्य में एक जून से 14 अगस्त तक 556.4 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि, इस दौरान 650.2 मिमी सामान्य वर्षापात होती है। यह सामान्य से 14 फीसदी कम हुई है। जबकि, रांची में इस अवधि के दौरान 672.0 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य वर्षापात 668.7 मिमी होती है। यह सामान्य कुछ अधिक है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में पिछले 20 दिनों के दौरान खेती के अनुकूल बारिश हुई है। राज्य में अमूमन 15 अगस्त तक ही खरीफ की खेती होती है। अधिकांश जिलों में सामान्य तथा कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। यह कृषि कार्य के अनुकूल रहा। आने वाले चार दिनों में भी अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इससे खेतों में लगे फसलों को काफी लाभ पहुंचेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें