Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़weather took turn in jharkhand effect of bay of bengal cyclonic storm will visible for two days imd update

झारखंड में मौसम ने ली करवट, दो दिनों तक दिखेगा बंगाल की खाड़ी वाले चक्रवाती तूफान का असर

  • मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत राज्य के कुछ इलाकों में रात में बारिश होने का अनुमान है। 11 को राज्य के उत्तरी भाग समेत और 12 को कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीWed, 11 Sep 2024 02:44 AM
share Share

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम ने करवट ली और दोपहर बाद खूब बारिश हुई। शाम चार बजे से शुरू बारिश देर रात को भी होती रही। राजधानी में शाम छह बजे 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। बुधवार को भी बारिश के आसार हैं।

बुधवार को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को भी बारिश होने का अनुमान है। रांची समेत पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मॉनसून कमजोर रहा। सबसे अधिक बारिश रामगढ़ में 32 मिमी दर्ज की गई। जबकि रांची में 30.3 मिमी बारिश हुई। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान गोड्डा का तापमान सबसे अधिक 35.9 डिग्री और रांची का सबसे कम न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत राज्य के कुछ इलाकों में रात में बारिश होने का अनुमान है। 11 को राज्य के उत्तरी भाग समेत और 12 को कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। दो दिन पहले बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान अब छत्तीसगंढ़ के उत्तरी भाग पर स्थिर होकर मध्य प्रदेश की ओर जा रहा है।

दो दिन तक दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन पहले बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती तूफान अब छत्तीसगंढ़ के उत्तरी भाग पर स्थिर होकर मध्य प्रदेश की ओर जा रहा है। छतीसगढ़ के उपर से गुजरने के कारण निकटवर्ती झारखंड के सटे इलाकों में अगले दो दिन तक बारिश होने का अनुमान है। आगे बढ़ने के साथ यह सिस्टम लगातार कमजोर हो रहा है।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट

रांची में एक जून से दस सिंतबर तक 907.2 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से एक फीसदी अधिक है। जबकि राज्य में इस अवधि में 753.3 मिमी बारिश हुई जो सामान्य 882.2 मिमी से 15 फीसदी अधिक है। बारिश होने से राजधानी के तापमान में गिरावट आयी है। मंगवार को रांची का अधिकतम 29.0 डिग्री और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें