Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़rain stops in jharkhand but devastation continues imd weather update jharkhand weather forecast

झारखंड में बारिश थमी लेकिन तबाही जारी, रांची में दो दर्जन घर ध्वस्त; आगे कैसा रहेगा मौसम

बारिश के पानी से जलस्तर बढ़ने पर रविवार को जमशेदपुर के चांडिल डैम के चार फाटक खोल दिए गए हैं। वहीं स्वर्णरेखा नदी भी उफनाने के कगार पर है। पानी खतरे के निशान के पास पहुंय गया है।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीMon, 5 Aug 2024 01:00 AM
share Share

झारखंड में रविवार को बारिश की रफ्तार थम गई पर तबाही जारी है। नदियों में उफान से कई निचले इलाकों में पानी भरा है। इधर, सोन में रविवार शाम आई बाढ़ में गढ़वा के 16 ग्रामीण फंस गए। उधर, पानी के तेज बहाव से पलामू के नावा जयपुर में बने पुल का एक पाया करीब तीन फीट धंस गया। बारिश से हुए हादसों में बीते 24 घंटे में तीन की मौत हो गई। एक बुजुर्ग बह गए।

जानकारी के अनुसार, रविवार को गढ़वा जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मेरोनी और लोहरगाड़ा के 16 ग्रामीण सोन नदी में बने टापू पर फंस गए। ये लोग वहीं रहकर खेतीबारी करते थे। टापू पर फंसे कमलेश चौधरी ने बताया कि तीन फीट पानी आने से लोग फंस गए। रात में उन्होंने बताया टापू पर सभी लोग सुरक्षित हैं। इधर, गढ़वा डीसी के अनुसार, फंसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। एनडीआरएफ की टीम रात में ही नदी के पास पहुंच चुकी है। जलस्तर भी घट गया है। नाव आते ही बचाव कार्य तेज कर दिया जाएगा। इधर, डूबने से चाईबासा में बच्ची, खरसावां में युवक, चतरा के कान्हाचट्टी में एक बुजुर्ग और गुमला में एक युवक की मौत हो गई। वहीं रांची जिले में दो दर्जन घर ध्वस्त हो गए।

जमशेदपुर में बढ़ा संकट
बारिश के पानी से जलस्तर बढ़ने पर रविवार को जमशेदपुर के चांडिल डैम के चार फाटक खोल दिए गए हैं। वहीं स्वर्णरेखा नदी भी उफनाने के कगार पर है। पानी खतरे के निशान के पास पहुंय गया है। जमशेदपुर के निचले इलाकों में मंडराते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।

कल से फिर बारिश के आसार
झारखंड में दो दिन बाद मंगलवार से मानसून की गतिविधि में तेजी आएगी। छह अगस्त से दो दिन लगातार सभी हिस्सों में बारिश होगी। इस दौरान संताल, कोल्हान, रांची और अन्य जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र ने संताल में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पूरे राज्य में मानसून के बारिश में सुधार आया है। राज्य में मानसून अब केवल 17 फीसदी कमजोर रह गया है। राज्य में एक जून से चार अगस्त तक 453.5 मिमी बारिश हुई है। जो कि सामान्य से 17 फीसदी कम है। रांची में सामान्य से सात फीसदी अधिक बारिश हुई है। रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान भी मानसून सामान्य रहा है। बारिश की कमी मे काफी हद तक भरपाई हुई है। दो दिन बाद मानसून की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं। संताल के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को गढ़वा जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मेरोनी और लोहरगाड़ा के 16 ग्रामीण सोन नदी में बने टापू पर फंस गए। ये लोग वहीं रहकर खेतीबारी करते थे। टापू पर फंसे कमलेश चौधरी ने बताया कि तीन फीट पानी आने से लोग फंस गए। रात में उन्होंने बताया टापू पर सभी लोग सुरक्षित हैं। इधर, गढ़वा डीसी के अनुसार, फंसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। एनडीआरएफ की टीम रात में ही नदी के पास पहुंच चुकी है। जलस्तर भी घट गया है। नाव आते ही बचाव कार्य तेज कर दिया जाएगा। इधर, डूबने से चाईबासा में बच्ची, खरसावां में युवक, चतरा के कान्हाचट्टी में एक बुजुर्ग और गुमला में एक युवक की मौत हो गई। वहीं रांची जिले में दो दर्जन घर ध्वस्त हो गए। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें