Hindi Newsझारखंड न्यूज़love story tragic end gf commit suicide after that boy ate poison

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! फंदे पर झूली प्रेमिका, 13 दिन बाद प्रेमी ने भी दे दी जान

झारखंड के धनबाद जिले में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। नाबालिंग युवती ने फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। इसके 13 दिन बाद प्रेमी ने भी जहर खा लिया और दम तोड़ दिया।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, धनबादSat, 10 Aug 2024 07:35 AM
share Share

धनबाद में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। प्रेमी अपनी प्रेमिका की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने भी अपनी जान दे दी। जिले में गुरुवार को प्रेम प्रसंग में पुटकी 13 नंबर के रहने वाले रेहान ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की रात सेंट्रल अस्पताल धनबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रेहान पुटकी में अपने मामा के घर में रहता था। गुरुवार को कीटनाशक खाकर वह घर से बाहर निकल गया। रेहान जब काफी देर के बाद भी घर वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। घर से कुछ ही दूरी में रेहान बेसुध अवस्था में मिला। 

स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल शनिवार को ही न्यू ड्रिफ्ट लोयाबाद 40 धौड़ा में की 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवती के सुसाइड नोट में रेहान का जिक्र किया था, जिसमें उसने रेहान को निर्दोष बताया था। युवती की मौत के 13 दिन बाद ही रेहान ने भी आत्महत्या कर ली।

मालूम हो कि युवती और रेहान के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह माह पूर्व दोनों ने शादी भी रचा ली थी। दोनों अलग-अलग धर्म से थे और लड़की नाबालिग भी थी। इसलिए परिजनों के दबाव में दोनों अलग हो गए। इस बात पर सहमति भी बनी थी की बालिग होने के बाद दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन प्रेम विरह युवती बर्दाश्त नहीं कर सकी और फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। घटना के 13 दिन के बाद ही रेहान ने भी कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। इस तरह दोनों के प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें