Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़heavy rain alert in jharkhand lowest temperature in ranchi jharkhand weather forecast imd update

झारखंड के इन इलाकों में आज-कल भारी बारिश का अलर्ट, रांची में सबसे कम तापमान

Jharkhand weather forecast: सात अगस्त को राज्य के दक्षिण भाग के अलावा उत्तर-पश्चिमी भाग के पलामू, गढ़वा सहित मध्य भाग के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भारी बारिश हो सकती है।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीTue, 6 Aug 2024 01:29 AM
share Share

Jharkhand weather forecast: राजधानी रांची सहित सिंहभूम और संताल परगना में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत छह अगस्त को राज्य के किसी-किसी इलाकों में वज्रपात और मेघगर्जन की संभावना है।

7 अगस्त को इन इलाकों में बारिश
सात अगस्त को राज्य के दक्षिण भाग के अलावा उत्तर-पश्चिमी भाग के पलामू, गढ़वा सहित मध्य भाग के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों तक रांची में सामान्यता बादल छाए रहेंगे।

दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों तक रांची में सामान्यता बादल छाए रहेंगे। मंगलवार और बुधवार को दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान भी नौ अगस्त तक 28-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। ऐसे में रात और सुबह के समय में रांची में थोड़ी ठंड का अनुभव होगा। बीच-बीच में थोड़ी गर्मी भी महसूस होगी।

राज्य में सबसे कम तापमान रांची का 23 डिग्री रहा
पिछले 24 घंटों के अंतराल में राज्य के किसी-किसी इलाके में हल्के दर्जे की ही बारिश हुई। इस अवधि में राज्य में मानसून कमजोर रहा। सबसे अधिक 36.4 मिलीमीटर सराईकेला-खरसांवा में दर्ज की गई। जबकि, सबसे अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस सरायकेला और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें