Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़girlfriend committed suicide by jumping from roof after rejection in marriage lover was standing below

प्यार में इनकार नहीं हुआ बर्दाश्त, छत से कूद प्रेमिका ने दी जान; नीचे ही खड़ा था प्रेमी

घायल सना को जावेद अपनी स्कूटी में अस्पातल ले गया था। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच की। जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही जावेद अस्पताल से फरार हो गया।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीMon, 1 July 2024 12:59 AM
share Share

रांची के हिंदपीढ़ी बड़ी मस्जिद गली की रहने वाली सानिया परवीन उर्फ सना (21) ने प्रेमी से झगड़ा के बाद चार मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना रविवार सुबह चार बजे की है। बताया जा रहा है कि सना और जावेद के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

रविवार भोर में शादी की बात को लेकर जावेद और सना के बीच फोन पर झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर सना चौथे तल से नीचे छलांग लगा दी। सना के घर के पास ही सड़क पर खड़े जावेद ने आनन-फानन में घायल सना को अस्पताल ले गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद सना को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस की टीम ने घटना स्थल की जांच की। छत से पुलिस ने सना का मोबाइल मिली। वहीं घटना स्थल से आरोपी जावेद का जूता मिला है। पुलिस ने सना के शव को अपने कब्जे में लिया और रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने जावेद को हिरासत में लिया है। जावेद हिंदपीढ़ी सेंट्रल स्ट्रीट का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अस्पताल से इलाज कर लौटी थी सना
बताया जा रहा है कि सना और जावेद के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों के परिजनों ने शादी भी तय कर दी थी। इसी बीच जावेद की मां ने सना के परिजनों से कहा कि उनके पास लड़की को रखने के लिए कोई जगह नहीं है। इसी बात को लेकर सना और जावेद का रिश्ता टूट गया। कुछ दिन तक दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गया था। एक माह से दोनों फिर से बातचीत करने लगे। शनिवार को परिजन सना को अस्पताल ले गए। इलाज कराने के बाद शाम में सना घर पर आयी थी। रविवार भोर चार बजे सना और जावेद के बीच फोन पर बातचीत हुई। शादी की बात को लेकर दोनों के बीच खूब झगड़ा भी हुआ। उस दौरान जावेद सना के घर के पास ही खड़ा था। बात इतना बढ़ गया कि सना ने अपने घर के चौथे मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद मौजूद जावेद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मौत की खबर सुन आरोपी फरार
घायल सना को जावेद अपनी स्कूटी में अस्पातल ले गया था। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच की। जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही जावेद अस्पताल से फरार हो गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। शव को रिम्स भेजी। इसके बाद आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पुलिस ने हिंदपीढ़ी के एक घर में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें