Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़सिमडेगाCongress Party Booth-Level Meeting in Kurdeg Emphasis on Strengthening Booths for Upcoming Elections

संगठन की मजबूत कड़ी हैं बूथ स्‍तर के कार्यकर्ता: विधायक

कुरडेग में कांग्रेस पार्टी की बैठक में विधायक भूषण बाड़ा और जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की ने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के निर्देश दिए। सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के विचारों को अंतिम व्यक्ति तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 18 Aug 2024 01:21 PM
share Share

कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड में शनिवार को कांग्रेस पार्टी का बूथ स्तरीय बैठक तेलेस्फोर टोप्पो की अध्‍यक्षता में हुई। बैठक में विधायक भूषण बाड़ा एवं जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की मुख्‍य रुप से उपस्थित थे। मौके पर विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ को मजबूत करने के लिए कई दिशा निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि बूथ स्‍तर के कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूत कड़ी है। आप सभी अं‍तिम व्‍यक्ति से जुड़े हुए हैं। आपके द्वारा किया गया मेहनत कांग्रेस पार्टी को हर चुनाव में जीत दिलाएगी। उन्‍होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथों को जीताने के लिए मेहनत करें। आगामी विस चुनाव में हर बूथ से कांग्रेस पार्टी को जीत दर्ज कराएं। अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करें। जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की ने कहा कि कांग्रेस के नीति सिद्धांतों एवं सोनिया गांधी व राहुल गांधी के विचारों को अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंचाने की जरुरत है। इसके लिए सबसे उचित माध्‍यम बूथ स्‍तर के कार्यकर्ता हैं। आगामी विस चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस पार्टी जिले के दोनों विधानसभा सीट में भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सबसे मजबूत पार्टी बनाने की जिम्‍मेवारी सभी कार्यकर्ताओं के कंधे पर है। सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्‍मेवारी को पुरी इमानदारी के साथ निभाएं। बैठक में 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जोनसन मिंज, शिशिर मिंज, देवनिस खलखो, सेत कुमार एक्का, वाल्टर टोप्पो आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें