Woman Seriously Injured in Road Accident Involving Speeding Motorcycle in Barharwa दो सड़क हादसे में महिला समेत दो घायल, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsWoman Seriously Injured in Road Accident Involving Speeding Motorcycle in Barharwa

दो सड़क हादसे में महिला समेत दो घायल

बरहड़वा में गुरुवार को एक महिला मुनिया देवी (53) गंभीर रूप से घायल हो गई जब वह अपने रिश्तेदार के घर से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई। उसे बरहड़वा सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसी तरह, आयुष...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजThu, 15 May 2025 10:39 PM
share Share
Follow Us on
दो सड़क हादसे में महिला समेत दो घायल

बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा- पाकुड़ मुख्य पथ पर गुरुवार की शाम पांच बजे बैथेसडा मिशन स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार लबदा की मुनिया देवी ( 53 ) दुलमपुर मोड़ स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से पैदल लबदा गांव आ रही थी। इसी दौरान गुमानी की ओर से बरहरवा की ओर आ रही तेज रफ्तार बिना नंबर की बाइक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, घटना के बाद परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को बरहड़वा सीएचसी पहुंचाया गया।

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सरिता टुडू ने प्रारंभिक इलाज के बाद रेफर कर दिया है। इधर, बरहरवा दिग्घी मुख्य पथ पर अज्ञात बाइक की चपेट में आने से बरहरवा सब्जी मंडी निवासी आयुष भगत ( 22 )घायल हो गया। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बरहरवा सीएचसी पहुंचाया गया। घायल आयुष भगत का इलाज डॉक्टर सरिता टुडू ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।