Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़red alert issued for heavy rain in jharkhand for two days temperature dropped to four degrees imd update 15 september

झारखंड में दो दिनों तक मौसम का कहर! जोरदार बारिश का रेड अलर्ट, चार डिग्री तक लुढ़का पारा

  • बारिश होने के कारण रांची के तापमान में कमी आयी है। पिछले 24 घंटे की तुलना में शहर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटों की तुलना में करीब चार डिग्री कम है।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीSun, 15 Sep 2024 01:48 AM
share Share

Jharkhand weather: रांची समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी आपदा से निपटने के लिए कार्रवाई आरंभ करने की चेतावनी जारी की गई है।

15-16 को रेड अलर्ट

15 सिंतबर को राज्य में कोल्हान के जिलों सरायकेला खरसांवा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 16 सितंबर के दौरान रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा और लातेहार के कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट है। जबकि, इस दौरान राज्य के अन्य जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र और व्यापक हो चुका है। यह अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड से होकर गुजरेगा। इस तूफान का केंद्र राज्य के दक्षिणी हिस्से से होकर गुजरने के कारण इन इलाकों में ज्यादा बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। रुक-रुक कर बारिश होगी। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को घने बादल छाए रहे। दिन के दौरान कई बार रुक-रुक कर बारिश होती रही। रांची में पिछले 24 घंटे में 23.4 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में 23.4 मिमी बारिश हुई। जबकि, सबसे अधिक बारिश राज्य के गिरिडीह जिला में हुई। गिरिडीह में 79 मिमी बारिश हुई।

तापमान में भी गिरावट

बारिश होने के कारण रांची के तापमान में कमी आयी है। पिछले 24 घंटे की तुलना में शहर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटों की तुलना में करीब चार डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। यह 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यह रेड अलर्ट अगले 24 घंटे के दौरान कोल्हान के जिलों और उसके बाद सोमवार को रांची समेत अन्य जिलों के लिए जारी किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें