Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीStudent Outcry ABVP to Launch Campaign Against Jharkhand Government s Mismanagement

विद्यार्थी परिषद का छात्र गर्जना कार्यक्रम 15 को

रांची में 15 सितंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्र गर्जना कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में 2000 छात्र कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह झारखंड सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 10 Sep 2024 12:40 PM
share Share

रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र गर्जना, कार्यक्रम 15 सितंबर को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित होगा। मंगलवार को एबीवीवी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विशाल सिंह ने बताया कि छात्र गर्जना झारखंड सरकार की शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार व महिला सुरक्षा पर 5 वर्ष के कुशासन व निरंकुश्ता के काला दस्तावेज का विमोचन करेगी। राज्यभर के 2000 छात्र कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। झारखंड सरकार की अराजकता, गलत नीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा व राज्य में घुसपैठियों को शरण देने की गलत मानसिकता के खिलाफ संदेश देंगे। कहा, राज्य के अधिकांश विश्वविद्यालयों में कुलपति, प्रति कुलपति व कॉलेजों में स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति तक नहीं हो पाई है। मौके पर प्रदेश सह मंत्री दिशा दित्या व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें