Staff Shortage Disrupts Operations at Itki Block Office 188 Mutation Cases Pending इटकी अंचल में हल्का कर्मचारियों के अभाव में काम प्रभावित, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsStaff Shortage Disrupts Operations at Itki Block Office 188 Mutation Cases Pending

इटकी अंचल में हल्का कर्मचारियों के अभाव में काम प्रभावित

इटकी अंचल कार्यालय में हल्का कर्मचारियों की कमी के कारण पिछले 15 दिनों से कई कार्य ठप पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। 188 म्यूटेशन के मामले लंबित हैं। सीओ मो अनीश ने बताया कि हल्का...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 5 May 2025 11:08 PM
share Share
Follow Us on
इटकी अंचल में हल्का कर्मचारियों के अभाव में काम प्रभावित

इटकी, प्रतिनिधि। इटकी अंचल कार्यालय में हल्का कर्मचारियों के अभाव में कार्य प्रभावित हो रहा है। पिछले 15 दिनों से अंचल कार्यालय में म्यूटेशन सहित कई अन्य कार्य ठप पड़े हैं जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ज्ञात हो कि 28 फरवरी को अंचल में पदस्थापित हल्का कर्मचारी सह सीआई गुरवा सिंह मुंडा सेवानिवृत्त हो गए थे। 19 अप्रैल को हल्का कर्मचारी रितेश कुमार का तबादला हो गया। इसके बाद हल्का दो के कर्मचारी अनीता हेम्ब्रोम को सीआई का पदभार सौंपा गया, परंतु अस्वस्थ होने के कारण वह 15 दिनों की छुट्टी पर चली गईं। इससे अंचल कार्यालय में म्यूटेशन सहित जमीन से संबंधित कई अन्य प्रशासनिक कार्य का निष्पादन बंद हो गया।

यहां अबतक 188 म्यूटेशन के मामले लंबित पड़े हैं। इस संबंध में सीओ मो अनीश ने बताया कि अंचल में हल्का कर्मचारियों की पदस्थापना के लिए 24 अप्रैल को संबंधित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। जल्द ही अंचल में हल्का कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि हल्का कर्मचारियों के नहीं रहने के बावजूद मैं आय, आवासीय जैसे प्रमाण पत्र निर्गत कर रहा हूं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।