Ranchi Municipal Corporation to Install Slabs on Open Drains Before Monsoon शहर की सभी खुली बड़ी और छोटी नालियों पर लगाए जाएंगे स्लैब , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Municipal Corporation to Install Slabs on Open Drains Before Monsoon

शहर की सभी खुली बड़ी और छोटी नालियों पर लगाए जाएंगे स्लैब

रांची नगर निगम क्षेत्र में मानसून से पहले सभी खुले नालों और नालियों पर स्लैब लगाए जाएंगे। इंजीनियरिंग शाखा ने निरीक्षण के बाद यह निर्णय लिया है कि बरसात में जलजमाव से बचने के लिए आवश्यक मरम्मत और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 14 June 2025 07:52 PM
share Share
Follow Us on
शहर की सभी खुली बड़ी और छोटी नालियों पर लगाए जाएंगे स्लैब

रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम क्षेत्र में घनी बसी आबादी वाले इलाके की खुले बड़े नाले और नालियों पर जरूरत के मुताबिक स्लैब लगाए जाएंगे। मानसून पूर्व सफाई के दौरान बड़ी और छोटी नालियों के उपर लगे क्षतिग्रस्त स्लैब को बदला जाएगा। इसकी शुरुआत सेवा सदन पथ में निगम पार्क के पास एवं टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे की बड़ी खुली नालियों पर नये सिरे से स्लैब लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नाली के पास निगम की इंजीनियरिंग शाखा की ओर से स्लैब गिराए गए हैं। एक-दो दिन में खुले स्थान पर स्लैब लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

वार्ड 23 की गुलमोहर स्ट्रीट से लेकर सेंट्रल स्ट्रीट तक के बीच खतरनाक नाला का काम बरसात के बाद शुरू होगा। नाला रोड में डीएसपी कंपाउंड से लेकर पीपी कंपाउंड में गुरुनानक स्कूल तिराहे तक 5.36 करोड़ की लागत से स्लैब के साथ नये सिरे से नाला का निर्माण होगा। वहीं, एक छोर पर छोटी नाली व पीसीसी पथ भी बनाए जाएंगे। खतरनाक नाला से संबंधित खबर के प्रकाशन के बाद निगम के प्रशासक संदीप सिंह ने टीम के साथ मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने इंजीनिरयरिंग शाखा को मानसून से पहले नाला की जरूरत के मुताबिक मरम्मत व सुरक्षा उपाय पुख्ता करने का निर्देश दिया था। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने निगम क्षेत्र में मानसून सीजन से पहले हल्की बारिश में कई इलाकों में जलजमाव, सफाई, कूड़े से अटी पड़ी नालियों और खतरनाक नाला की स्थिति को लेकर दस दिन तक नालियों की सफाई कब तक नाम से अभियान चलाया था। बताया था कि सेवा सदन पथ पर बड़ी नाली की सफाई के क्रम में स्लैब क्षतिग्रस्त कर दिए गए, जिससे जलजमाव होने पर एक छोर से गुजरने वाले राहगीरों के गिरने की आशंका व्यक्त की थी। इसके बाद निगम की इंजीनियरिंग शाखा हरकत में आई और वैसे चिन्हित स्थानों पर बड़ी संख्या में नये स्लैब गिराए गए हैं। अब जल्द ही उसे नाली के उपर रखने का काम शुरू होगा। अभियान के क्रम में शहर के 20 खतरनाक नाला की जानकारी दी गई थी। इसमें वार्ड 23 का बड़ा नाला भी शामिल था, जहां बरसात में हर बार घुटने भर पानी में स्थानीय लोग जान-जोखिम में डालकर आना-जाना करते हैं। उफनाये नाला के शांत होने तक उक्त मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहती है। निगम प्रशासक ने इंजीनियरिंग शाखा के कर्मियों के साथ हिंदपीढ़ी के नाला रोड स्थल का निरीक्षण किया था। स्थानीय लोगों से बातचीत के क्रम में बारिश से पहले नाला का निर्माण कई कारणों से नहीं कराने की बात कही गई। तय हुआ कि बरसात में खतरनाक नाला के फिर से उफनाने पर स्थिति से निपटने के लिए तात्कालिक सुरक्षा उपाय पूरे कर लिए जाएंगे, जिससे जानमाल का नुकसान न हो। कोट... रांची नगर निगम क्षेत्र में बरसात शुरू होने से पहले सभी खुली नाली और नाला पर आवश्यकता के मुताबिक स्लैब लगाए जाएंगे। इसके लिए इंजीनियरिंग शाखा की ओर से मिली जानकारी व आवेदन के अलावा स्थल निरीक्षण के क्रम में जरूरी महसूस होने पर स्लैब उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि बारिश में शहरवासियों को किसी तरह से परेशानी नहीं हो। जलजमाव की स्थिति में आमजन को राहत के लिए जोन वार तैयार क्यूआरटी मुस्तैद है। संजय कुमार, अपर प्रशासक, रांची नगर निगम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।