love horoscope today 15 june 2025 capricon dont hide your emotions and feelings a big surprise for virgo Love Horoscope 15 June: मकर राशि ना छिपाए फीलिंग्स, कन्या राशि को मिलेगा सरप्राइज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़love horoscope today 15 june 2025 capricon dont hide your emotions and feelings a big surprise for virgo

Love Horoscope 15 June: मकर राशि ना छिपाए फीलिंग्स, कन्या राशि को मिलेगा सरप्राइज

लव राशिफल 15 June 2025: आज कई राशियों को कुछ पॉजिटिव साइन मिल सकते हैं। वहीं कई लोगों को कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा।

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तानSun, 15 June 2025 08:20 AM
share Share
Follow Us on
Love Horoscope 15 June: मकर राशि ना छिपाए फीलिंग्स, कन्या राशि को मिलेगा सरप्राइज

वृषभ (Aries): आपने अपने अतीत से काफी कुछ सीख लिया है, लेकिन इसकी वजह से दोबारा प्यार करने से मत भागिए। एक बार फिर से इसे मौका दें। आज के दिन अपने दिल की सुनें क्योंकि उसे अच्छे से पता है कि उसे क्या चाहिए। अगर पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो पुरानी गलतियों को दोबारा ना होने दें। अब अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए नए तरीके अपनाएं। अगर आप सिंगल हैं तो जो नया कनेक्शन बनता दिख रहा है, उसकी तुलना पास्ट से मत करिए। अब आपका दिल काफी कुछ समझ चुका है लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि हर बार किसी का आना हमें सिर्फ सबक सिखाना ही नहीं है। प्यार खुशी भी देता है। आज अपने दिल की ही सुनें।

मिथुन (Gemini): आज आपका दिल बार-बार चाहेगा कि नई शुरुआत हो, लेकिन किसी भी वजह से रूकने की जरूरत नहीं है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो जो भी दिल में है खुलकर बात करिए। वहीं अगर आप सिंगल हैं तो बिना डरे नए कनेक्शन को एक मौका देने की कोशिश करें। कई बार हमारे अंदर का डर सही कनेक्शन को पास नहीं आने देता है। हिम्मत दिखाइए और दिल खोलकर बात करिए और वो भी बिना किसी झिझक के।

कर्क (Cancer): आज ध्यान देने की जरुरत है कि आपके दिल के लिए और सुकून के लिए कौन सही है। अगर रिलेशनशिप में हैं तो आज ध्यान दीजिए कि आप एक-दूसरे से कितना खुलकर अपने दिल की बात शेयर करते हैं, क्योंकि यही सच्चा प्यार होता है। अगर सिंगल हैं तो आज दिखावे से ज्यादा सीधी और साफ बात आपका दिल छू लेगी। ऐसे लोगों से दूरी बना लीजिए जो आधे-अधूरे मन से आपके साथ जुड़े हैं। आप डिजर्व करते हैं ऐसा रिश्ता जिसमें आपको सुना जाए, समझा जाए और साथ रहा जाए। सच्चा और प्यारा रिश्ता वही होता है जिसमें दोनों तरह से दिल से जुड़ाव महसूस हो। आज आप कुछ खास महसूस कर सकते हैं। ऐसा रिश्ता खास होता है, इसे संभालकर रखिए।

सिंह (Leo): आज के दिन शांति को चुनें और किसी भी तरह के ड्रामा से बचिए। कुछ लोगों से तारीफ बटोरने के लिए खुद को बदलने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज रिलेशनशिप में सब कुछ आसानी से चलने दीजिए। शांत रहिए। अगर आप सिंगल हैं तो सादगी के साथ अपनी बात सामने रखें। जो इंसान सच में आपके लिए ही होगा वो आपकी सादगी पर भी मर मिटेगा। सच्चा प्यार कभी भारीपन फील नहीं करवाएगा बल्कि इससे सुकून ही मिलता है। थोड़ा शांत और विनम्र रहिए। आप जैसे हैं वैसे ही खुद को अपनाने की कोशिश करें। इससे बहुत सुकून मिलेगा।

कन्या (Virgo): जिसका इंतजार आपको लंबे समय से था शायद आज वो आपको मिल जाए या तो कोई मैसेज या जवाब या फिर एक प्यारा सा इशारा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर संग दिल खोलकर बात करिए, इससे आप एक-दूसरे के और भी करीब आ जाएंगे। आज सिंगल लोगों को सरप्राइज मिल सकता है। या तो कोई पुराना कनेक्शन फिर से जुड़ेगा या फिर किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। हर चीज ध्यान से सुनिए और इसे समझने की कोशिश करिए। कभी-कभी प्यार का इजहार करने में समय लगता है। दिल के दरवाजें खुले रखिए। आज जो भी बातें होंगी वो भले आपको परफेक्ट ना लगें लेकिन वो सच्ची होंगी।

तुला (Libra): आप दिल से प्यार करते हैं, लेकिन आज खुद से ईमानदारी से पूछिएगा कि क्या आप सामने वाले से दिल की बात खुलकर कह पाते हैं? रिलेशनशिप में हैं तो आपकी फिलिंग्स वहीं आनी चाहिए जहां इसे जज नहीं किजा जाए। सिंगल लोग ये देखें कि आपकी बात कहां ठीक से सुनी जा रही हैं। सच्चे लोग और सच्चा प्यार हमेशा इत्मीनान से आपको सुनेगा बिना किसी हड़बड़ी के। आप डिजर्व करते हैं ऐसा इंसान और ऐसा प्यार जहां आप सुरक्षित महसूस करें और आपको अपनापन फील हो। जिसे आपकी परवाह सच में हो, अपनी बात सिर्फ उसके साथ ही शेयर करें।

वृच्छिक (Scorpio): आज दिलचस्पी छिपाने या झिझक से नहीं बल्कि बातें करने से बढ़ेगी। अगर पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो ये देखने की कोशिश करिए कैसे इज्जत से प्यार बढ़ता है। सिंगल लोगों के जिंदगी में ऐसे शख्स की एंट्री होगी जो आपको ध्यान से ना सिर्फ आपको सुनेगा बल्कि आपकी कंपनी भी उसे खूब पसंद आएगी। बड़ी-बड़ी फिल्मी बातों की जगह छोटी सी तारीफ भी आपके अंदर का प्यार जगा देगी। इज्जत से जिस रिश्ते की नींव रखी जाती है उसकी मजबूती देखते ही बनती है।

धनु (Sagittarius): प्यार के पीछे भागना नहीं पड़ता है इसलिए आपको कुछ भी प्रूव करने की जरूरत नहीं है। आज भरोसा करने का दिन है कि प्यार ऐसा ही होता है। जब प्यार हो तो सब कुछ आराम से होना चाहिए। किसी भी चीज में जबरदस्ती करने की जरूरत नहीं है। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी सच्चे इंसान से हो सकती है। गो विद द फ्लो वाला सीन रखिए, ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। सच्चा प्यार आपको सुकून ही देगा। झूठ-फरेब से लबालब लोगों या प्यार से दूर ही रहिए। सच्चा प्यार बहुत ही ईजी होता है।

मकर (Capricon): आज दिल की बात कहने का सही समय है। अगर पिछले कुछ समय से मन में फीलिंग्स दबाई हुई हैं तो आज उसे एक्सप्रेस कर दीजिए। रिलेशनशिप में एक छोटा सा सच भी आप दोनों को करीब ले आ सकता है। अगर सिंगल हैं तो जो जरूरी लग रहा है, उसे बिल्कुल भी ना छिपाए। प्यार की शुरुआत परफेक्ट बनने से नहीं बल्कि सच रहने से होती है। आपकी बातें फिल्मी ना हो बल्कि सच हो। आज का दिन फेवर में रहेगा तो जो मन में आए कह डालिए।

कुंभ (Aquarius): आज अपनी चुप्पी तोड़ दीजिए। दिल में जो आ रहा है उसे प्यार से कह दीजिए। रिलेशनशिप में हैं तो दिल खोलकर बातें सामने रखिए। सिंगल हैं तो पुराने जख्मों को पीछे छोड़ दीजिए और नई फीलिंग्स को नेचुरल तरीके से आगे बढ़ने दें। हमेशा खुद को रोककर मत रखिए। आज मन को थोड़ा हल्का कर लीजिए चाहें तो रोकर या फिर कुछ अच्छे शब्दों का चयन करके। आपकी ये छोटी सी कोशिश आपको बहुत कुछ दे जाएगी।

मीन (Pisces): आप जैसे हैं, वैसे ही रहिए। खुद को किसी की तरह बनाने की कोशिश से बचिए। खुद पर भरोसा करने की जरूरत है। रिलेशनशिप में हैं तो दिखावे से बचिए और रीयल रहिए। सिंगल लोगों के लिए सिर्फ एक बात है कि सही इंसान आपको समझेगा और आपका फायदा कभी नहीं उठाएगा। किसी के लिए खुद में बदलाव मत लाइए। जब आप खुद को स्वीकार कर लेंगे तभी सच्चा प्यार लाइफ में एंट्री लेगा। आपका सच्चा मन आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। जब आप खुद को पूरी तरह से अपना लेंगे, प्यार वहीं से दस्तक दे जाएगा।

…………………..

नीरज धनखेर

(वैदिक ज्योतिष), फाउंडर- एस्ट्रो जिंदगी

Email: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in

Url: www.astrozindagi.in

Contact: Noida: +919910094779

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!