Jharkhand Science Exhibition 2023-24 15 Models Selected for National Representation इंस्पायर अवॉर्ड विज्ञान प्रदर्शनी में 15 मॉडल का चयन, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Science Exhibition 2023-24 15 Models Selected for National Representation

इंस्पायर अवॉर्ड विज्ञान प्रदर्शनी में 15 मॉडल का चयन

रांची में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवॉर्ड-मानक विज्ञान प्रदर्शनी में 139 मॉडल प्रस्तुत किए गए। 15 मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में विजेता छात्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 16 May 2025 11:07 PM
share Share
Follow Us on
इंस्पायर अवॉर्ड विज्ञान प्रदर्शनी में 15 मॉडल का चयन

रांची, वरीय संवाददाता। शिक्षा विभाग की ओर से इंस्पायर अवॉर्ड-मानक के तहत राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन शुक्रवार को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (जिला स्कूल) में किया गया। इसमें राज्यभर से चुने गए 139 मॉडल की प्रस्तुति हुई। कुल 154 मॉडल का चयन किया गया था, जिसमें 11 शामिल नहीं हो पाए। अंतिम में कुल 15 मॉडल का चयन किया गया, जो राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। बाल वैज्ञानिकों ने अपनी सोच और समझ से ऐसे-ऐसे मॉडल तैयार किए, जिसमें वर्त्तमान चुनौतियों से निपटने का रास्ता बताया गया। वैज्ञानिक सोच और विकसित भारत के लिए बाल वैज्ञानिकों ने अपनी तैयारी बताई।

ये बने विजेता प्रतियोगिता में बोकारो की सोनाक्षी, चतरा के दीपक कुमार, धनबाद के आदित्य राज, गढ़वा की रीना कुमारी, गिरिडीह के गोविंद अग्रवाल, गुमला की निशा रानी एक्का, हजारीबाग के जॉनसन कुमार, लोहरदगा की शिवानी कुमारी, पलामू के ओमप्रकाश विश्वकर्मा, पूर्वी सिंहभूम के तुषार दास, रामगढ़ की नीलम कुमारी व श्रेया मेहता, रांची के रुद्रांशी डे, रांची के सिवेन पांडे, सिमडेगा के अरविंद प्रधान विजेता बने। भारत को नई दिशा देने का काम करेंगे इससे पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि निदेशक प्राथमिक शिक्षा शशि प्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि राज्यभर के छात्र छात्राओं ने इन्नोवेटिव आइडिया पर मॉडल तैयार किए हैं, जो भारत को नई दिशा देने का काम करेंगे। समापन समारोह में संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग नंद किशोर लाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी सह आरडीडीई नीलम आईलिन टोप्पो, उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा अलका जायसवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार सिंह, जैक सदस्य भरत बड़ाईक, डॉ शहनवाज कुरैशी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।