Jharkhand Congress Committee Holds Meeting to Ensure Success of Constitution Save Campaign नोडल पदाधिकारी संविधान बचाओ रैली की आज सौंपेंगे रिपोर्ट, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Congress Committee Holds Meeting to Ensure Success of Constitution Save Campaign

नोडल पदाधिकारी संविधान बचाओ रैली की आज सौंपेंगे रिपोर्ट

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संविधान बचाओ अभियान की सफलता के लिए एक आवश्यक बैठक बुलाई है। बैठक में नोडल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है ताकि वे जिलावार कार्यक्रम को सफल बना सकें। प्रदेश अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 28 April 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
नोडल पदाधिकारी संविधान बचाओ रैली की आज सौंपेंगे रिपोर्ट

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संविधान बचाओ अभियान की सफलता को लेकर मंगलावर को जिला नोडल पदाधिकारियों और केंद्रीय कंट्रोल रूम के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक बुलाई है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कार्यक्रम के राज्य समन्वयक डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि 40 दिनों के संविधान बचाव अभियान कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलावार नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं, जो मंगलवार की बैठक में अपना प्रतिवेदन प्रदेश अध्यक्ष को देंगे और जिलों में होने वाली संविधान बचाव रैली की संभावित तिथियों को लेकर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 30 अप्रैल को राज्य के 6 स्थानों में  प्रेस वार्ता करने के लिए कांग्रेस नेताओं को जिम्मेवारी दी है। जिसमें रांची के लिए राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजिनी, जमशेदपुर के लिए संजय पांडेय व खुर्शीद हसन रूमी, डालटनगंज के लिए सोनाल शांति, शांतनु मिश्रा व ऋषिकेश सिंह, हजारीबाग के लिए राजीव रंजन प्रसाद, रियाजुल अंसारी, देवघर के लिए  शमशेर आलम, श्यामल किशोर सिंह, राजेन्द्र दास और धनबाद के लिए लाल किशोर नाथ शाहदेव और शकील अहमद अंसारी को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां नोडल पदाधिकारी जिला का दौरा कर तीन मई को आयोजित राज्य स्तरीय संविधान बचाओ महारैली की सफलता सुनिश्चित कर रहे हैं, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लगातार सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।