Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Former Youth Congress General Secretary Amar Kumar Yadav Announces Bid for Barkaagaon Assembly Seat

पार्टी चाही तो चुनाव जरूर लडूंगा: अमर

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अमर कुमार यादव ने बड़कागांव विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने 22 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी में योगदान दिया है और जनता के साथ समस्याओं का समाधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 31 Aug 2024 06:33 PM
share Share

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव बलकुदरा निवासी अमर कुमार यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी चाहेगी तो वे बड़कागांव विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान से मुलाकात कर दावा भी पेश किया है। अमर यादव ने कहा कि विगत तकरीबन 22 वर्षों से वे कांग्रेस पार्टी में एक सच्चे सिपाही के तौर पर योगदान दे रहे हैं। यदि पार्टी ने चाहा तो वे चुनावी मैदान में उतरेंगे और ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विधानसभा का चौमुखी विकास करेंगे। अमर यादव ने कहा कि 22 वर्ष उन्होंने जनता के साथ बिताएं हैं। उनकी समस्याओं का समाधान किया है और उनके हक अधिकार के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया है। इसलिए पूरा यकीन है कि चुनाव में उन्हें अपार जनसमर्थन मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें