Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़pm narendra modi on adivasi jharkhand assembly election champai soren sita soren kolhan role is important

पीएम मोदी ने चंपाई और सीता सोरेन के बहाने आदिवासियों को साधा, क्यों कोल्हान की भूमिका अहम

  • झारखंड में सत्ता तक पहुंचने में कोल्हान की भूमिका अहम मानी जाती है। जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी को छोड़ शेष सभी सीटों पर आदिवासी वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। पिछले एक महीने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पांच कार्यक्रम कोल्हान में हो चुके हैं।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 16 Sep 2024 01:25 AM
share Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर से सौगातों की बारिश और विपक्षियों पर तीखे हमले कर झारखंड में चुनावी शंखनाद कर गए। भगवान बिरसा मुंडा का त्याग और बलिदान, ‘सीता’ (सोरेन) को ‘वनवास’, टाइगर कहे जाने वाले चंपाई सोरेन का ‘अपमान’, आदिवासियों का खत्म हो रहा अस्तित्व...। पीएम के 45 मिनट के संबोधन का लब्बोलुआब यही था। भाषण के केंद्र में रहा आदिवासियों की सुरक्षा और सम्मान। पीएम के तीखे तेवर में आदिवासी बहुल कोल्हान की 14 सीटों पर भाजपा की राह आसान करने का प्रयास दिखा।

कोल्हान की भूमिका अहम

झारखंड में सत्ता तक पहुंचने में कोल्हान की भूमिका अहम मानी जाती है। जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी को छोड़ शेष सभी सीटों पर आदिवासी वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। पिछले एक महीने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पांच कार्यक्रम कोल्हान में हो चुके हैं। रविवार को प्रधानमंत्री की सभा से भाजपा ने भी बड़ी लकीर खींच दी है और आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है।

झामुमो, हेमंत को बताया आदिवासी विरोधी

प्रधानमंत्री ने 45 मिनट के भाषण में लगभग 30 मिनट आदिवासियों पर फोकस रखा। झामुमो और हेमंत सोरेन पर प्रहार करते हुए उन्हें आदिवासी विरोधी बताया। पीएम ने चंपाई सोरेन को आदिवासियों के लिए समर्पित नेता बताया और कहा कि हेमंत ने उनका नहीं बल्कि आदिवासियों का अपमान किया है। झामुमो में सीता सोरेन को भी अपमानित किया गया। यह आदिवासी नहीं महिला का भी अपमान है। भाषण के दौरान पीएम ने कई बार भगवान बिरसा मुंडा के नाम लिया। यह कहना नहीं भूले कि पहली बार भाजपा ने ही किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की तारीख को भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया। आदिवासियों के लिए केवल भाजपा ही सोचती है।

आदिवासियों की भावनाओं को कुचलने का काम किया: चंपाई

रैली में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा से ही राज्य का विकास संभव है। संताल में घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है, सिर्फ भाजपा ही यह लड़ाई लड़ सकती है। महापरिवर्तन रैली में बारिश के बावजूद आम जनता का आना इस बात का सबूत है कि आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें