Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूJharkhand Cooperative Bank to Open New Branches in Palamu Districts to Address Farmers Issues

अध्यक्ष ने की पलामू प्रमंडल में कॉपरेटिव बैंक खोलने की मांग

झारखंड राज्य कॉपरेटिव बैंक की पंचम वार्षिक आमसभा 2024 में पलामू जिला के अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तीन जिलों में बैंक खोलने की मांग की। बैंक की अध्यक्ष श्रीमती बीभा...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूThu, 5 Sep 2024 12:20 PM
share Share

हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। रांची खेलगांव के टाना भगत स्टेडियम में आयोजित झारखंड राज्य कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड के पंचम वार्षिक आमसभा 2024 में पलामू जिला के पैक्स अध्यक्ष संघ के जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा के नेतृत्व में झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीमती बीभा सिंह से मिले। उन्होंने किसानों की समस्या के समाधान के लिए पलामू प्रमंडल के तीनों जिला में कॉपरेटिव बैंक खोलने की मांग की हैं। उन्होंने बताया कि इसे गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष महोदया ने आश्वस्त किया की बहुत जल्द पलामू प्रमंडल के तीनों जिला पलामू, गढ़वा, लातेहार में बैंक खोली जायेगी। मौके पर पैक्स अध्यक्ष कृष्णा गिरी, रंजन दूबे, सुरेश प्रसाद यादव, मिथलेश सिंह, शशिकांत दूबे, शिव प्रसाद साव, अशोक राम, मुखलाल चौधरी, भैरो सिंह, आलोक सिंह, मुरारी सिंह, संतोष सिंह, कन्हाई राम, निरंजन प्रसाद, दीपनारायण प्रसाद, अनुज कुमार सिंह, श्यामबिहारी सिंह, गिरवर पांडेय सहित सभी सम्मानित अध्यक्ष शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें