Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़new memu train will run from tatanagar to bokaro in jharkhand railway minister sent letter

झारखंड में टाटानगर से बोकारो के लिए चलेगी नई मेमू ट्रेन, रेल मंत्री ने भेजा पत्र

  • इससे टाटानगर के यात्रियों को बोकारो जाने के लिए छह ट्रेनों की सुविधा मिलने लगेगी। अभी टाटानगर से गुजरने वाली पुरुषोत्तम, नीलांचल, राजधानी, जलियांवाला बाग समेत झाड़ग्राम-धनबाद मेमू बोकारो में रुकती है।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 26 Aug 2024 03:47 AM
share Share

झारखंड के टाटानगर से मुरी और सुईसा होकर बोकारो तक नई मेमू ट्रेन जल्द चलेगी। रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की मांग को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूर कर लिया है और पत्र भेजकर ट्रेन संचालन से जुड़ी अन्य जांच कराने की जानकारी दी है।

इससे टाटानगर के यात्रियों को बोकारो जाने के लिए छह ट्रेनों की सुविधा मिलने लगेगी। अभी टाटानगर से गुजरने वाली पुरुषोत्तम, नीलांचल, राजधानी, जलियांवाला बाग समेत झाड़ग्राम-धनबाद मेमू बोकारो में रुकती है।

टाटानगर-बोकारो मेमू ट्रेन से कोल्हान समेत झारखंड के अन्य जिलों के यात्रियों को रोज आवागमन में सहूलियत होगी। हालांकि दक्षिण पूर्व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अरुण जोशी व फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव परेश गट्टानी ने कोल्हान मुख्यालय चाईबासा से झारखंड की राजधानी रांची तक फास्ट मेमू ट्रेन चलाने का मुद्दा गार्डेनरीच में उठाया है। वहीं, टाटानगर से रात के समय चाईबासा तक मेमू ट्रेन चलाने की योजना चक्रधरपुर मंडल में है। बोकारो मेमू ट्रेन शुरू होने से टाटानगर के यात्रियों को बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

यह भी जानिए: अवैध हॉकरों से जुर्माना वसूलने का अभियान शुरू

टाटानगर स्टेशन पर अवैध हॉकरों से जुर्माना वसूलने का अभियान शुरू है। चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी के आदेश पर अवैध हॉकर की जांच के लिए टिकट निरीक्षक, खानपान निरीक्षक एवं आरपीएफ की टीम बनी है। रविवार को तीन अवैध हॉकर से हजारो रुपये जुर्माना वसूला गया। ज्यादात्तर अवैध हॉकर दूसरे मार्ग की ट्रेनों से टाटानगर में उतरने के समय धराएं। स्टेशन और ट्रेनों में घूमकर यात्रियों को खाद्यय सामग्री व अन्य सामान बेचने वालों में हड़कंप मचा है, क्योंकि शनिवार को भी कई अवैध हॉकर पकड़ाए थे। अवैध हॉकर यात्रियों को घटिया दर्जे की खाद्य सामग्री ज्यादा कीमत पर बेचते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें