Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़maiya samman yojana hemant soren to release second installment today 45 lakh to get one thousand

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की आज दूसरी किस्त होगी जारी, 45 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे एक हजार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ‘करम’ त्योहार की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मंईयां सम्मान योजना के तहत लगभग 45 लाख महिला लाभार्थियों के खातों में एक हजार रुपये की दूसरी किस्त जारी करेंगे। 45 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, रांचीFri, 13 Sep 2024 03:31 AM
share Share

लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया, बोकारो से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करम पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी करेंगे। 45 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे। इससे पहले विभिन्न चरणों में पहली किस्त का हस्तांतरण मुख्यमंत्री कर चुके हैं। योजना का लाभ लेने के लिए अबतक 48,15,048 महिलाओं का निबंधन हुआ है। 45,36,597 महिलाएं सम्मान राशि से आच्छादित हुई हैं। हर महीने की 15 तारीख तक हर बहन के खाते में राशि भेजने का आदेश मुख्यमंत्री दे चुके हैं।

18 से 50 वर्ष की बहनों को भी लाभ

मुख्यमंत्री के आदेश और राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद अब 18 से 20 वर्ष की बेटियों को भी मंईयां योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है। जल्द इन्हें भी सम्मान राशि मिलने लगेगी। इससे पहले 21 से 50 वर्ष की महिलाएं को योजना से जोड़ने का प्रावधान था। बता दें कि तीन अगस्त 2024 से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन लेना शुरू हुआ था।

04 अगस्त 2024 को ऑनलाइन आवेदन जमा करने में आ रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने दूर कर ऑफ लाइन आवेदन लेने का आदेश दिया। 18 अगस्त को पहली बार योजना के तहत पाकुड़ की 80 हजार से अधिक, 22 अगस्त को पलामू प्रमंडल की 2.50 लाख से अधिक, 24 अगस्त को उत्तरी छोटानागपुर की 13 लाख 94 हजार से अधिक, 27 अगस्त को संताल की 07 लाख 32 हजार से अधिक, 28 अगस्त को कोल्हान की 07 लाख 32 हजार से अधिक, 04 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर की 07 लाख महिलाओं को राशि हस्तांतरित की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें