Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़लोहरदगाRights of Differently Abled Local Party Supports Demands Amid Neglect

कई दिव्यांगजनों ने थामा लोकहित अधिकार पार्टी का दामन

लोहरदगा में लोकहित अधिकार पार्टी की बैठक में दिव्यांग जनों ने अपनी समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि सांसद और मंत्रियों ने उनकी समस्याओं की अनदेखी की है। पार्टी ने दिव्यांग जनों की मांगों का समर्थन...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाWed, 4 Sep 2024 06:12 PM
share Share

लोहरदगा, संवाददाता।बुधवार को लोकहित अधिकार पार्टी लोहरदगा जिला कार्यालय प्रमुख की अगुवाई में बैठक का आयोजन जिला कार्यालय में किया गया। इसमें दिव्यांग जनों ने कहा कि उनकी समस्या को न सांसद, मंत्री, विधायक कोई सुनने को तैयार नहीं है। इसलिए हमने लोकहित अधिकार पार्टी का दामन थामा है। जनजाति प्रदेश अध्यक्ष पवन तिग्गा ने कहा कि दिव्यांग जनों को झारखंड सरकार ने उपेक्षित रखा है। 191 दिनों से जो धरना पर बैठे हुए हैं, उनकी सुधी लेने के लिए कोई नहीं आया। लोकहित अधिकार पार्टी दिव्यांग जनों की मांग का समर्थन करती है। ट्रायल रिक्शा, पेंशन आदि समस्याओं पर पहल किया जाएगा। मौके पर मुकेश कुमार सिंह, कयूम अंसारी, कार्मिला कुमारी, आशा कुमारी, अशरफ अंसारी, सुलेमान नगेसिया, प्रमोद महतो, सिराज अंसारी, सफदर अंसारी, शाहिद राजा, मुज्तबा अंसारी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें