Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़लोहरदगाGrand Ganesh Festival Celebrated in Lohardaga with Community Involvement

महा आरती में शामिल हो गणपति का लगाया जयकारा

लोहरदगा में गणेशोत्सव पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बजरंग दल अमला टोली द्वारा गणेश पूजा की गई, जिसमें भाजपा के नेता और स्थानीय युवा शामिल हुए। महिलाओं और बच्चों ने भी आरती में भाग लिया। शहर के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाMon, 9 Sep 2024 05:54 PM
share Share

लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में गणेशोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बजरंग दल अमला टोली गणेश पूजा समिति के द्वारा भव्य गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा प्रदेश महामंत्री अजातशत्रु व नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू संध्या आरती में बड़ी संख्या में सनातन धर्म के युवाओं के साथ शामिल हुए। महिलाओं और बच्चों ने भी महा आरती में शामिल होकर गणपति बप्पा मोरया का जयकारा लगाया। बजरंग दल बड़ा तालाब गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष राज साहू ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी गणेश पूजा बड़ी ही धूमधाम से आयोजित की गई। अजातशत्रु ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम में शामिल होना बहुत ही सौभाग्य की बात है। शहर के वाल्मीकि नगर में भी गणेश पूजा बड़ी ही धूमधाम से की गई। इसमें मुख्य अतिथि लोहरदगा योगी सेना अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर और रीता पांडेय थीं। भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कहा कि अब पूरे शहर में गणेश पूजा बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का अच्छा सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें