Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़लातेहारMother Alleges Daughter s Rape and Murder in Latehar Demands Justice

मृतिका की मां ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

लातेहार जिले में एक युवती का शव घर के बरामदे में फांसी से लटका मिला। मृतिका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी का दुष्कर्म कर हत्या की गई और शव को लटकाया गया। उन्होंने शाहरूख खान पर आरोप लगाया और न्याय की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारThu, 22 Aug 2024 05:49 PM
share Share

लातेहार,प्रतिनिधि। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चकला मोड़ के समीप एक घर के बरामदे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ एक युवती का शव बरामद किया गया था। इस कांड में एक नया मोड़ आ गया है। मृतिका की मां ने गुरूवार को एसपी अंजनी अंजन को एक ज्ञापन सौंप कर कहा कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म व हत्या कर शव को घर के सामने लटका दिया दिया था। उन्होंने अपने आवेदन में बालूमाथ थाना क्षेत्र के एक युवक शाहरूख खान पर उसकी बेटी की हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया हैं। आवेदन में लिखा हैं कि 18 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे रात में जब उसकी नींद खुली तो देखा कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बिस्तर पर नहीं है। जब उसकी खोजबीन वह करने लगी तो देखा कि उसकी बेटी घर के बाहर बने बरामदे में ओढ़नी से लटकी हैं। उसका पैर जमीन पर सटा हुआ था। इसके बाद वह शोर मचाने लगी और अपने पति को बुलाया। जब उसे फंदे से उतारा गया तो पाया गया कि वह मृत पड़ी है। उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री कुछ दिनों से परेशान थी। बालूमाथ थाना क्षेत्र के शाहरूख खान उसकी लड़की को बहुत परेशान व छेड़छाड़ करता था। जिसके बाद उस पर साल 2023 में एक प्राथमिकी दर्ज किया था और वह जेल भी गया था। परंतु जेल से निकलने के बाद वह फिर से उसकी बेटी को परेशान करने लगा। वह हमेशा बंदूक लेकर आता जाता था। कहता था कि उसकी बेटी को लेकर भाग जायेगा। अधिक परेशान करोगे तो पति व बेटा को मार देगें। डर से वह थाना में आवेदन नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि उसका दावा है कि शाहरूख खान उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को घर के बाहर लटका दिया है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें