Empowering Rural Women Handcrafted Products Exhibition in Jhummritilaiya कोडरमा में महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की लगी प्रदर्शनी, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsEmpowering Rural Women Handcrafted Products Exhibition in Jhummritilaiya

कोडरमा में महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

झुमरीतिलैया में आयोजित एक विशेष प्रदर्शनी में ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को समाज में...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSun, 18 May 2025 12:47 AM
share Share
Follow Us on
कोडरमा में महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सदर अस्पताल कोडरमा के निकट विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित लगायी गई। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को उनके हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को समाज के समक्ष लाना था। प्रदर्शनी में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही। लोगों ने न सिर्फ उत्पादों को सराहा, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और मेहनत को भी सम्मान दिया। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ, जहाँ उन्हें अपनी पहचान और आत्मनिर्भरता के अवसर मिले। हैंड इन हैंड इंडिया की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को एक मंच प्रदान कर रही है, जहाँ वे अपने कौशल को पहचान दिला सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

मौके पर रवि रंजन, रूपेश कुमार, राजेश कुमार, तुलसी कुमार, अनीता देवी एवं किरण देवी राकेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।