उच्च रक्तचाप दिवस पर विशेष/गलत खानपान के कारण लोग हो रहे हैं हाई ब्लड प्रेशर के शिकार
जामताड़ा में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। गलत खानपान और जीवनशैली के कारण लगभग 10% लोग इससे पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने हर महीने 30 वर्ष से ऊपर के लोगों का ब्लड...

उच्च रक्तचाप दिवस पर विशेष/गलत खानपान के कारण लोग हो रहे हैं हाई ब्लड प्रेशर के शिकार जामताड़ा, प्रतिनिधि। साइलेंट किलर के नाम से विख्यात हाई ब्लड प्रेशर बीमारी का जामताड़ा में लोग शिकार हो रहे है। गलत खानपान तथा गलत रहन-सहन के कारण लोगइसके चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जामताड़ा जिले में लगभग 10% लोग उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की बीमारी से पीड़ित है। यही नहीं अगर सही ढंग से इसका इलाज नहीं हुआ तो यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो रहा है। यही कारण है कि सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक महीने 30 वर्ष से ज्यादा उम्र के कुल आबादी के 37% लोगों का ब्लड प्रेशर जांच करने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावे विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष 17 मई को उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को उच्च रक्तचाप से लक्षण, उसके उपचार तथा लोग इसके शिकार ना हो इसके बारे में जागरूक किया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामताड़ा के प्रभारी डॉ निलेश कुमार ने बताया कि लोगों में शुगर के तरह ही उच्च रक्तचाप बीमारी तेजी से बढ़ रही है। लोगों द्वारा जिस प्रकार से फाइबर युक्त भोजन छोड़कर फास्ट फूड तथा तेलीय भोजन का सेवन अधिक से अधिक किया जा रहा है। उससे लोग हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण ही लोग ब्रेड हेमरेज तथा हार्ट ब्लॉक जैसे बीमारी के शिकार होते हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ दुर्गेश झा ने बताया कि पहले की तुलना में लोग शारीरिक काम कम कर रहे हैं। जिससे उन्हें पसीना नहीं आ रहा है। और वह मोटापा तथा हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हो रहे हैं। इसलिए लोगों को नियमित रूप से व्यायाम तथा योगा करना चाहिए। साथ ही ऐसे कार्य ज्यादा करना चाहिए जिससे पसीना ज्यादा से ज्यादा आए। हाई ब्लड प्रेशर के मुख्य कारण: * अधिक नमक, वसा और चीनी का सेवन। * व्यायाम की कमी तथा शारीरिक गतिविधि की कमी। * मानसिक तनाव और चिंता हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन रहा है। * अधिक वजन या मोटापा भी इन दोनों हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन रहा है। *युवाओं में बढ़ते धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन भी हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन रहा है। क्या करें परहेज: * नमक का सेवन सीमित करें। संभव हो तो सेंधा नमक खाएं। *फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन का सेवन करें। * नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधि करें। * तनाव प्रबंधन तकनीकों का अभ्यास करें * धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन बंद करें। * नियमित ब्लड प्रेशर जांच कराएं * स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं क्या है लक्षण: *गंभीर सिरदर्द * चक्कर आना या संतुलन खोना * धुंधली दृष्टि या दृष्टि में कमी * छाती में दर्द या दबाव * सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना *अत्यधिक थकान या कमजोरी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।