Hindi Newsझारखंड न्यूज़जामताड़ाCultural Festival at Jawahar Navodaya Vidyalaya Jamtara Featuring Indian Idol Singer Rajat Anand

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कला उत्सव

जामताड़ा में जवाहर नवोदय विद्यालय में रांची क्लस्टर का कला उत्सव आयोजित किया गया। उद्घाटन जामताड़ा डीसी, राजत आनंद और प्राचार्य डॉ. प्रीति श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 25 विद्यालयों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाThu, 19 Sep 2024 10:41 AM
share Share

जामताड़ा। प्रतिनिधि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जामताड़ा में रांची क्लस्टर का कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें इंडियन आइडल फेम के प्लेबैक सिंगर रजत आनंद भी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन जामताड़ा डीसी कुमुद सहाय, इंडियन आईडल फेम के प्लेबैक सिंगर रजत आनंद, प्राचार्य डॉ प्रीति श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस उत्सव में रांची क्लस्टर के 25 विद्यालय के प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं। कला उत्सव में 6 कैटेगरी के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमें सिंगिंग, डांसिंग, नाटक, स्टोरी प्ले इत्यादि शामिल है। इसके अलावा विद्यालय के छात्रों की ओर से आर्ट एंड क्राफ्ट का स्टॉल लगाया गया था। जिसमें स्कूली छात्रों द्वारा निर्मित किए गए पेंटिंग, पोट्रेट स्कल्पचर्स इत्यादि का प्रदर्शन किया गया। डीसी सहित अतिथियों ने उस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ की। वही बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत गान के अलावा फोक डांस का भी प्रदर्शन कर जमकर तालियां बटोरी। बता दे की रांची क्लस्टर के 25 विद्यालय के प्रतिभागी जवाहर नवोदय विद्यालय जामताड़ा शिरकत करने पहुंचे हुए हैं। प्राचार्य डॉ प्रीति श्रीवास्तव ने कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि झारखंड में पूरे भारत की झलक जवाहर नवोदय विद्यालय में आज देखने को मिल रही है। वही इंडियन आइडल से के प्लेबैक सिंगर रजत आनंद ने जामताड़ा के छात्रों के प्रतिभा की जमकर तारीफ की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें