Notification Icon

किन्नर बनकर पैसा मांगने वाले युवक की हुई पिटाई

फोटो वरूण जमशेदपुर। वरीय संवाददाता शहर के साकची गोलचक्कर के पास शाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 17 March 2021 10:42 PM
share Share

जमशेदपुर, वरीय संवाददाता

शहर के साकची गोलचक्कर के पास बुधवार की शाम नकली किन्नर की सरेबाजार पिटाई से हड़कंप मच गया। इस बीच लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। थोड़ी देर बाद मामला शांत हो गया।

मौके पर पहुंचे किन्नरों ने बताया कि एक युवक कई दिनों से किन्नर बनकर महिलाओं और आम लोगों से रुपये मांगता था। वह महिलाओं को छेड़ता भी था। इससे किन्नरों की बदनामी होती थी। बुधवार की शाम किन्नरों ने उसे साकची चौक पर रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इस मामले में एक किन्नर ने बताया कि युवक अक्सर किन्नर बनकर रुपए मांगता रहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें