टेल्को में पूर्व सैनिक की पत्नी से कार सवार युवकों ने छीना मंगलसूत्र
टेल्को थाना क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक की पत्नी श्वेता सिंह से बदमाशों ने सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। घटना के समय पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं थी। श्वेता सिंह को चोटें आईं और...

टेल्को थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पूर्व सैनिक की पत्नी से बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। घटना भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य और पूर्व नौसैनिक योगेश्वर नंद सिंह की पत्नी श्वेता सिंह के साथ उस वक्त हुई, जब वे मॉर्निंग वॉक पर थीं। श्वेता सिंह, जो राधिका नगर, खड़ंगझार की रहने वाली हैं, हर दिन की तरह टहलने निकली थीं। वे जीई हॉस्टल से लुपिटा चर्च की ओर जा रही थीं तभी कार सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। कार की पिछली सीट पर बैठे एक युवक ने खिड़की से सिर और हाथ बाहर निकालकर उनके गले से करीब 1.5 लाख रुपये कीमती सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और धक्का देकर फरार हो गया।
इसके बाद बदमाश लिटल फ्लावर स्कूल की ओर भाग निकले। घटना के समय इलाके में पुलिस की कोई पेट्रोलिंग नहीं थी। छिनतई के दौरान श्वेता सिंह के गले और हाथ में चोटें आईं। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। टेल्को थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।