Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरKashidih - Mother-son injured in bike racing on Sitaramdera bridge admitted to TMH

काशीडीह- सीतारामडेरा पुल पर बाइक रेसिंग में मां-बेटे घायल, टीएमएच में भर्ती

काशीडीह- सीतारामडेरा पुल पर शनिवार रात 10.30 बजे तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर महिला को अपनी चपेट में ले लिया। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से टीएमएच में भर्ती किया गया है। बाइक से महिला को इतनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 28 Oct 2019 08:03 PM
share Share

काशीडीह- सीतारामडेरा पुल पर शनिवार रात 10.30 बजे तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर महिला को अपनी चपेट में ले लिया। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से टीएमएच में भर्ती किया गया है। बाइक से महिला को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह दस फुट दूर जा गिरी। दुर्घटना में महिला का बेटा भी घायल हो गया।। घायल महिला का नाम शालिनी सिन्हा है, जो काशीडीह लाइन नंबर एक की रहने वाली है। शालिनी सिन्हा के बेटे सौरभ ने बताया कि उनके माता-पिता दीपावली की खरीदारी कर घर की लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक चालक ने उन्हें ठोकर मार दी। घटना के बाद स्थानीय युवकों ने युवकों के साथी बाइक चालक को धर दबोचा। ओमप्रकाश और शिवम नाम के दोनों युवक टिनप्लेट क्षेत्र के रहने वाले है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें