Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहOutstanding Performance of Madhwadih School Students in Block Level Sports Competition in Bengabad

खेलो झारखंड में मधवाडीह उउवि के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

बेंगाबाद में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में मधवाडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई छात्रों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर...

खेलो झारखंड में मधवाडीह उउवि के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 5 Sep 2024 08:54 PM
हमें फॉलो करें

बेंगाबाद। बेंगाबाद में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में मधवाडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा है। लगभग दो दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं ने अलग अलग प्रतिस्पर्धा में बाजी मारकर विद्यालय और गांव समाज के नामों का रोशन किया है। इसमें सौ और 200 मीटर रेस बालिका अंडर-19 में ममता चौड़े, 800 मीटर रेस बालिका अंडर-17 में रानी कुमारी, चक्का फेंक बालक अंडर-19 में रहमान खान, चक्का फेक बालिका अंडर-19 में सुजीता हेंब्रम, गोला फेंक बालिका अंडर-19 में अनुपा हेंब्रम, ऊंची कूद बालक अंडर 14 में अनिल यादव तथा ऊंची कूद बालक अंडर-19 में आशीष मुर्मू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 100 मीटर रेस में बालिका अंडर-17 में बहामुनि हांसदा, 100 मीटर बालक अंडर-17 में अमन खान, चक्का फेंक बालिका अंडर-19 में रेखा कुमारी, गोला फेंक बालक अंडर-19 में अमन खान, भाला फेंक बालिका अंडर-17 में प्रियंका मरांडी, लंबी कूद बालक अंडर-17 में अजीत यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं 400 मीटर रेस बालिका अंडर 17 में रानी कुमारी, 100 मीटर रेस बालिका अंडर 17 में बहामुनी हांसदा, 3000 मीटर रेस में बालक अंडर-19 में दिलीप वर्मा, गोला फेंक बालक अंडर-17 में रहमान खान, गोला फेंक बालक अंडर 14 में शाबान खान, ऊंची कूद बालक अंडर 17 में रहमान खान, लंबी कूद बालिका अंडर 17 में बहामुनी हांसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 4×100 मी रिले रेस बालक अंडर-19 और 4×100 मी रिले रेस बालिका अंडर 17 में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य चंद्रदेव ने बच्चों के उम्दा प्रदर्शन की तारीफ की। कहा कि बच्चों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय के नाम को प्रखंड में रौशन किया है। मौके पर उपस्थित मुखिया मो सिद्दीक अंसारी व अध्यक्ष ने बच्चों के साथ-साथ सभी शिक्षकों की तारीफ की। कार्यक्रम में शिक्षक गौतम सिन्हा, रूपेश कुमार,अजीमुद्दीन,नितिर आदि उपस्थित थे। अंत में मुखिया ने शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को शुभकामनाएं भी दी ।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें