Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहBJP Supporters Organize Tiranga Yatra in Sariya on Independence Day Eve

सरिया में भाजपा समर्थकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरिया में भाजपा समर्थकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने आपसी एकता और...

सरिया में भाजपा समर्थकों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 14 Aug 2024 07:51 PM
हमें फॉलो करें

सरिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरिया में बुधवार को भाजपा समर्थकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा हाई स्कूल स्टेडियम परिसर से निकाली गयी जो पूरे सरिया बाजार का भ्रमण किया। यात्रा में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, शहीद अमर स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे का नारा लगा रहे थे। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि आपसी एकता समर्पण के साथ देश लगातार प्रगति के मार्ग पर है।

सभी भारतीयों में देश प्रेम, आपसी एकता, समर्पण का भाव जागृत करने के उद्देश्य से हरघर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम पूरे देश स्तर पर चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा जिला मंत्री रजनी कौर, मंडल अध्यक्ष पश्चिमी अजय यादव, पूर्वी मंडल अध्यक्ष पवन पाण्डेय, परमेश्वर मोदी, नकुल मंडल, बबलू मंडल, हरिहर मंडल, बिनोद यादव, नरेश रजक, रंजन कुमार, राजेश मंडल, पिंटू मोदी, चिंतामणि मंडल, शैलेश मण्डल, युधिष्ठिर मंडल, सतीश मंडल, बालगोबिंद मंडल, बिनोद यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें