Three Youths Seriously Injured in Bike Accident Near Panso Market पनसो बाजार के समीप बाइक गड्ढे में गिरी,तीन युवक घायल, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsThree Youths Seriously Injured in Bike Accident Near Panso Market

पनसो बाजार के समीप बाइक गड्ढे में गिरी,तीन युवक घायल

गुमला के सदर थाना क्षेत्र में पनसो बाजार के पास शुक्रवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में 18 वर्षीय बिनोद उरांव, 19 वर्षीय करंज उरांव और 18 वर्षीय सनी उरांव गंभीर रूप से घायल...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 18 May 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
पनसो बाजार के समीप बाइक गड्ढे में गिरी,तीन युवक घायल

गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पनसो बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान डुमरला निवासी 18 वर्षीय बिनोद उरांव, 19 वर्षीय करंज उरांव एवं 18 वर्षीय सनी उरांव के रूप में हुई है। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार होकर छह युवक पनसो बाजार की ओर घूमने गए थे। लौटते समय एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।