Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाCheck Dam Collapse in Chakulia Farmers Face Irrigation Crisis

चाकुलिया: भारी बारिश से चढ़ईडुबा नाला पर बने चेकडैम का गार्डवाल टूटा

चाकुलिया प्रखंड के कदमडीहा गांव के पास चड़ईडुबा नाला पर बने चेकडैम का गार्डवाल भारी बारिश से टूट गया। इससे चार गांवों के किसान सिंचाई से वंचित रह जाएंगे और गरमा धान की खेती नहीं कर पाएंगे। ग्राम...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाWed, 18 Sep 2024 08:54 AM
share Share

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के कदमडीहा गांव के पास चड़ईडुबा नाला पर निर्मित चेकडैम का गार्डवाल विगत तीन दिनों तक हुई भारी बारिश से टूट गया। इसके अलावे तेज बहाव से चेकडैम की मुख्य दीवार की पांच लेयर ईंट बह गयी। इसके कारण चेकडैम के पास जल का जमाव नहीं हो सकेगा।चार गांव के किसान सिंचाई करने से वंचित रह जाएंगे। इस साल गरमा धान की खेती नहीं कर पाएंगे। इसको लेकर किसान चिंतित हैं। जानकारी के मुताबिक वर्ष 1994 में उक्त नाला पर कदमडीहा, कालियाम और सोनाहातू पंचायत के मुटूरखाम की तीन मोहानी पर इस चेकडैम का निर्माण हुआ था। चेकडैम के पानी से सिंचाई कर चार गांवों के किसान गरमा धान की फसल उपजाते थे। ‌चेकडैम के टूट जाने से नाला का पानी बेकार बह जाएगा। ‌कदमडीहा के ग्राम प्रधान मान सिंह हांसदा ने बताया कि यह चेकडैम चार गांव के किसानों के लिए वरदान था। चेकडैम के पानी से सिंचाई कर किसान गरमा धान‌ और सब्जियों की खेती करते थे। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में इस चेकडैम की मरम्मत जरूरी है। जनप्रतिनिधि इसे गंभीरता से लें और मरम्मत की दिशा में पहल करें। पंचायत के मुखिया दासो‌ हेंब्रम ने कहा कि इस चेकडैम की मरम्मत के लिए वे संबंधित पदाधिकारियों से बात करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें