Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाAJSU Party to Collect Bios of Educated Unemployed Youth in Jharkhand

रांची में 8 सितंबर को जुटेंगे एक लाख शिक्षित बेरोजगार : आजसू 

आजसू पार्टी 8 सितंबर को रांची में सभा के उपरांत शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों का बायोडाटा झारखंड सरकार को सौंपेगी। यह कार्य पोटका प्रखंड से शुरू हुआ है। पार्टी का लक्ष्य एक लाख युवाओं का बायोडाटा...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाFri, 6 Sep 2024 01:10 PM
share Share

आजसू पार्टी शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों का बायोडाटा जमाकर आंकड़ा झारखंड सरकार को 8 सितंबर को रांची में सभा के उपरांत देगी। शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों का बायोडाटा संग्रह का कार्य गुरुवार को आजसू पार्टी ने पोटका प्रखंड से शुरू किया। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह पोटका विधानसभा प्रभारी डोमन चंद्र टुडू ने कहा। श्री टुडू ने कहा कि सभी बेरोजगारों से बायोडाटा संग्रह एक लाख युवा 8 सितंबर को रांची में जुटेंगे और सभा के उपरांत झारखंड सरकार को बेरोजगार का सूची सौंपेंगे। युवाओं का बायोडाटा आनलाइन और आफलाइन से संग्रह किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा इस कार्यक्रम के पश्चात पार्टी द्वारा प्रखंड के सभी गांवों में जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों से गांव की समस्यायों को सूचीबद्ध किया जाएगा। श्री टुडू ने कहा कि पार्टी पोटका विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटी गठित करने पर फोकस कर रही है। आजसू का सशक्त बूथ कमेटी बनेगा। इस अवसर पर जिला सचिव डुगू माहली, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोप, युवा मोर्चा के बिरेन माझी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें