Notification Icon

जंगली हाथी के हमले में महिला घायल

थाना क्षेत्र के हाड़ीघाट गांव की एक विधवा महिला 55 वर्षीय एतवारिया कुंवर हाथी के हमले में घायल हो गई। बताया जाता है कि शुक्रवार रात हाथियों के झुंड...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 6 March 2021 09:33 PM
share Share

रंका।

थाना क्षेत्र के हाड़ीघाट गांव की एक विधवा महिला 55 वर्षीय एतवारिया कुंवर हाथी के हमले में घायल हो गई। बताया जाता है कि शुक्रवार रात हाथियों के झुंड ने उसके घर को तोड़ फोड़ रहे थे। उसी दौरान महिला घर से डर की वजह से निकलकर भागने लगी। भागने के क्रम में ही हाथी ने महिला को उठाकर पटक दिया। उससे उसके सिर पर चोट लगी है। दाहिना हाथ भी उसका टूट गया है। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डाक्टर ने घायल महिला की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात वह खाना खाकर सो गई थी। करीब तीन बजे जंगली हाथियों का झुंड वहां पहुंच घर को गिराने लगे। उस वक्त महिला डर से भागने का प्रयास किया। उसी क्रम में हाथी ने उसे पटक दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया। उसके पति की मौत पहले ही हो चुकी है। बेटी की शादी कर दी है। अब घर पर वह अकेली रहती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें