Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाOBC Unity Rights Platform Holds Assembly-Level Meeting in Garhwa

पलामू प्रमंडल की सभी सीटों के लिए विधानसभा स्तरीय सम्मेलन होगा : ब्रह्मदेव

गढ़वा में ओबीसी एकता अधिकार मंच की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि संगठन पलामू प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगा और झारखंड की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 15 Sep 2024 08:46 PM
share Share

गढ़वा, प्रतिनिधि। ओबीसी एकता अधिकार मंच का विधानसभा स्तरीय बैठक केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्वदेव प्रसाद की अध्यक्षता में शहर के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डेन में हुई। बैठक में सभी प्रखंडों से ओबीसी समाज के लोग उपस्थित थे। बैठक का संचालन सोनू कुमार यादव ने किया। बैठक के बाद केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि ओबीसी एकता अधिकार मंच पलामू प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हमलोग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। ओबीसी की एक बैठक में तारीख तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़र करने की तैयारी कर रहा है। उसके लिए हमारी कोर कमेटी की बैठक में चुनाव संचालन समिति की बैठक में यह तय होगा कि कौन प्रत्याशी किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी राजनीतिक दल हमारे बायोलॉज को मानेगा और अगर वह हमसे जुड़ना चाहता है तो, हम उनका स्वागत करेंगे। बैठक में ओबीसी के केंद्रीय सदस्य गोरखनाथ चौधरी, आनंद विश्वकर्मा, ओबीसी मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता, राजनारायण पटेल, बरुण बिहारी, हरिओम यादव, प्रिंस ठाकुर, अख्तर अंसारी, सर्वेश कुमार ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें