Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाCM Hemant Soren Launches 1198 Crore Projects in Garhwa and Latehar Districts

गढ़वा और लातेहार को मिला 1198 करोड़ का सौगात(संपादित)

सीएम हेमंत सोरेन ने गढ़वा और लातेहार जिलों में 1198 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। गढ़वा में 1000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास हुआ और 549 करोड़ की संपत्तियों का वितरण किया गया। लातेहार के लिए 109...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाThu, 19 Sep 2024 06:40 PM
share Share

गढ़वा, प्रतिनिधि। सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम के दौरान गढ़वा और लातेहार जिले को 1198 करोड़ की योजनाओं का सौगात और परिसंपत्तियों का वितरण किया। दोनों ही जिलों के लाभुकों के बीच 549 करोड़ की संपत्ति का वितरण किया गया। वहीं गढ़वा जिले में 1000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। वहीं कार्यक्रम में गढ़वा जिलांतर्गत विभिन्न विभागों के योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। उनमें ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल की 69 योजनाएं, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की 19, पथ प्रमंडल की छह, लघु सिंचाई विभाग की 18 व विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की सभी प्रखंडों के छुटे हुए गांवों/टोलों के विद्युतीकरण का कार्य मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत काम प्रस्तावित है। उक्त विभागों के 113 से अधिक योजनाएं 7.32 करोड़ की लागत की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। उसके अलावा पथ निर्माण विभाग की आठ योजनाएं, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड की चार योजनाएं, भवन निर्माण विभाग की छह योजनाएं, ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल की दो योजनाएं और पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की एक दो योजनाओं का उद्घाटन किया गया। उक्त योजनाएं 260 करोड़ की लागत से बनी हैं। लातेहार के लिए 109 करोड़ की लागत वाली 144 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। वहीं 94.98 करोड़ की लागत से तैयार 469 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। वहीं एक लाख 97 हजार 184 लाभुकों के बीच 167 करोड़ 14 लाख रुपये से अधिक का परिसंपति का वितरण किया गया। लातेहार जिलांतर्गत शिलान्यास की गई योजनाओं में उसके अलावा उनमें पथ निर्माण विभाग की दो योजनाएं 24.48 करोड़, ग्रामीण कार्य विकास विभाग कार्य प्रमंडल की पांच योजनाएं 14.55 करोड़, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की पांच योजनाएं 2.26 करोड़, भवन प्रमंडल की नौ योजनाएं 9.76 करोड़, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड की एक योजना 11.51 करोड़, एनआरआईईपी की 88 योजनाएं 15.74 करोड़, जिला अभियंता की 11 योजनाएं 3.13 करोड़ की लागत से बनेंगी। उसके अलावा लातेहार की 326 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। उनमें ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की 4.19 करोड़ की लागत से नौ योजनाएं, भवन प्रमंडल की 10.06 करोड़ की 17 योजनाएं, एनआरईपी की 2.96 करोड़ की 23 योजनाएं, जिला अभियंता की 58.33 लाख चार योजनाएं , आईटीडीएस की 1.14 करोड़ की पांच योजनाएं, लघु सिंचाई प्रमंडल की 2.18 करोड़ की 10 योजनाओं के अलावा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की 19.03 करोड़ की 258 योजनाएं शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें