Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाSBI Life Delivers 5 5 Lakh Claim Check to Anima Das in Masliya

नॉमिनी अनिमा दास को मिला साढ़े पांच लाख का चेक

भारतीय स्टेट बैंक मसलिया की शाखा में अनिमा दास को उनके पति स्वर्गीय राम कृष्णा दास की स्मार्ट प्लेटिना प्लस बीमा पॉलिसी के तहत पांच लाख पचास हजार का चेक सौपा गया। राम कृष्णा दास का निधन 20 जनवरी 2023...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाThu, 19 Sep 2024 06:55 PM
share Share

मसलिया, प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक मसलिया की शाखा में गुरुवार को एसबीआई लाइफ की ओर से स्मार्ट प्लेटिना प्लस के बीमा धारक के नॉमिनी मसलिया थाना क्षेत्र के मकरामपुर निवासी अनिमा दास को पांच लाख पचास हजार का चेक सौपा। मौके पर सीएम राम सुंदर पांडेय, शाखा प्रबंधक अरुण कुमार, राजेश कुमार मिश्रा, विद्यासागर झा ने संयुक्त रूप से नॉमिनी अनिमा दास को पांच लाख पचास हजार का डोमी चेक सौपा। विदित हो कि स्वर्गीय राम कृष्णा दास 25 मार्च 2022 को स्मार्ट प्लेटिना प्लस का पॉलिसी लिया था। जिनका प्रीमियम 52250 रुपया था। 20 जनुवारी 2023 को बीमारी के कारण राम कृष्ण दास की मृत्यु हो गई। राम कृष्णा दास की बीमा की नॉमिनी उसकी पत्नी अनिमा दास थी। जिसे चेक सौपा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें