Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाRBI Celebrates 90 Years with Quiz Competition at SP College

एसपी कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

दुमका में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की 90वीं वर्षगांठ पर एसपी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग ने क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 100 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें संदीप भंडारी पहले, राहुल...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाFri, 13 Sep 2024 08:14 PM
share Share

दुमका। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपनी स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने पर एसपी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए एसपी कॉलेज अर्थशास्त्र विभाग की पूनम बिंझा ने बताया कि इस उपलक्ष में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पूरे देश में अंडरग्रैजुएट छात्र-छात्राओं के लिए कस प्रतियोगिता का आयोजन करवा रही है। प्रतियोगिता में चयनित छात्र रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं एसपी कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विभाग के तीन छात्रों का चयन किया गया। जिसमें संदीप भंडारी प्रथम स्थान पर रहे। वहीं द्वितीय स्थान पर राहुल गोस्वामी एवं तृतीय स्थान पर सोनू कुमार ओझा रहे। इस प्रतियोगिता में रिजर्व बैंक आफ इंडिया से संबंधित 30 प्रश्नों को पूछा गया था। इस प्रतियोगिता में 100 छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा को सफल बनाने में प्रोफेसर चंद्रशेखर रजक, प्रोफेसर बसंती हांसदा, डॉ लीना मुर्मू आदि का सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें