प्राइवेट शिक्षक ने की आत्महत्या
जोड़ापोखर के जीतपुर तड़िया बस्ती में 26 वर्षीय शिक्षक विकास राज रजक ने अपने घर के छत के पाइप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां ने बताया कि...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 18 Sep 2024 08:30 PM
Share
जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर तड़िया बस्ती निवासी 26 वर्षीय शिक्षक विकास राज रजक ने अपने घर के छत के पाइप में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद बुधवार को पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां उर्मिला देवी ने बताया कि सुबह पुत्र को उठाने गई तो दरवाजा खुला था। पुत्र ने आत्म हत्या कर लिया है। स्वर्गीय बद्री रजक के पुत्र विकास प्राइवेट शिक्षक था। एक बहन विवाहित हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।