Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsSeven-Day Mahayagya for Radha Krishna Idol Consecration in Sindri
सिन्दरी में राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में भाग लेगें गोड्डा सांसद
सिंदरी के एल टाइप कॉलोनी में 2 से 8 मई तक राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सात दिवसीय महायज्ञ का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे और पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 29 April 2025 03:40 AM

सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी के एल टाइप कॉलोनी में नवनिर्मित राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 2 से 8 मई तक सात दिवसीय महायज्ञ होना है। जिसमें गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे और पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह को आमंत्रित किया गया है। महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने सांसद निशिकांत दूबे को उनके देवघर स्थित आवास पर जाकर आमंत्रित किया है। गौरव वक्ष ने देवघर से लौट कर बताया कि सांसद ओर झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।