Dhanbad MLA Raj Sinha Expresses Gratitude to CM Hemant Soren for Approval of Gaya Bridge Widening विधायक राज सिन्हा ने सीएम का आभार जताया, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad MLA Raj Sinha Expresses Gratitude to CM Hemant Soren for Approval of Gaya Bridge Widening

विधायक राज सिन्हा ने सीएम का आभार जताया

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गया पुल चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 27 मार्च 2025 को झारखंड विधानसभा में रांगाटांड़ श्रमिक चौक से बैंक मोड़ ओवरब्रिज में...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 16 May 2025 06:46 AM
share Share
Follow Us on
विधायक राज सिन्हा ने सीएम का आभार जताया

धनबाद धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गया पुल चौड़ीकरण को कैबिनेट से स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया है। कहा कि 27 मार्च 2025 को झारखंड विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प की सूचना के तहत रांगाटांड़ श्रमिक चौक से बैंक मोड़ ओवरब्रिज में वर्षों से प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम की समस्या के समाधान के लिए गया पुल अंडरपास का मुद्दा उठाया था। धनबाद की लाइफ लाइन कहे जाने वाले गया पुल से बैंक मोड़ शहर की सबसे प्रमुख सड़क, जिसमें गया पुल अंडरपास नहीं बनने के कारण पूजा टॉकीज से बैंक मोड़ तक प्रतिदिन भयंकर जाम की समस्या से शहरवासियों को जूझना पड़ता है।

कहा था कि छह बार निविदा प्रकाशित होने के बावजूद आज तक कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।